Move to Jagran APP

38 के पार पहुंचा पारा, गर्मी बढ़ी

गोरखपुर : गर्मी लगातार बढ़ रही। पारा 38 के पार पहुंच गया है। शनिवार को गर्मी इतनी ज्यादा थी

By JagranEdited By: Published: Sun, 20 May 2018 12:22 AM (IST)Updated: Sun, 20 May 2018 12:22 AM (IST)
38 के पार पहुंचा पारा, गर्मी बढ़ी
38 के पार पहुंचा पारा, गर्मी बढ़ी

गोरखपुर : गर्मी लगातार बढ़ रही। पारा 38 के पार पहुंच गया है। शनिवार को गर्मी इतनी ज्यादा थी कि दोपहर को लोग शहर में कम ही निकले। सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा।

loksabha election banner

मौसम विशेषज्ञ के अनुसार शनिवार को अधिकतम तापमान 38.4 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। अधिकतम आर्द्रता 82 फीसद व न्यूतनम आ‌र्द्रता 46 फीसद रही। पूर्व और उत्तर पूर्व से 22-24 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल रही थीं। रविवार को अधिकतम तापमान 39.5 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है और हवाएं 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है।

मौसम विशेषज्ञ कैलाश पांडेय के अनुसार एक पश्चिमी विक्षोभ जम्मू-कश्मीर पर था जो अब पूर्व की तरफ आगे निकल गया है। एक दूसरा पश्चिमी विक्षोभ अभी अफगानिस्तान व सटे ईरान पर स्थित है। एक च्रकवाती हवाओं का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम मध्य प्रदेश पर स्थित है। एक और चक्रवाती सिस्टम ऊपरी हवा में पश्चिम बिहार पर स्थित है, जो ऊपर पांच हजार फीट तक बना हुआ है। उपरोक्त सिस्टम के आधार पर पश्चिम बंगाल व उड़ीसा में गरज के साथ तेज हवा चल सकती है। गरज व तेज हवा के साथ उत्तराखंड, बिहार, झारखंड, असम, मणिपुर, नागालैंड में कुछ स्थानों पर बूंदाबादी हो सकती है। पश्चिमी उत्तर प्रदेश में कुछ जगहों पर गरज के साथ हल्की बूंदाबादी हो सकती है। पूर्वी उत्तर प्रदेश में पुरबा हवा चलेगी, मौसम शुष्क बना रहेगा। तराई वाले जिलों में बादल छाये रहेंगे। ग्रामीण क्षेत्रों में दो घंटे नहीं रहेगी बिजली

गोरखपुर: 132 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र में मरम्मत कार्य के कारण खजनी, सहजनवां, पाली, महावीर जूट मिल, गैलेंट की बिजली आपूर्ति सुबह 11 बजे से दोपहर बाद एक बजे तक ठप रहेगी।

यह जानकारी अधिशासी अभियंता बीएल आनंद ने दी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.