23 पदों के लिए 100 ने किया पर्चा दाखिल
- विधि संवाददाता, गोरखपुर : बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के 18 अगस्त को होने वाले चुनाव में
- विधि संवाददाता, गोरखपुर : बार एसोसिएशन सिविल कोर्ट के 18 अगस्त को होने वाले चुनाव में 23 पदों के लिए 100 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। सोमवार पर्चा दाखिला का अंतिम दिन था। समय सीमा खत्म होने के बाद प्रत्याशियों द्वारा संपर्क तेज कर दिया गया है, जिससे परिसर में चुनावी सरगर्मी बढ़ गई है।
उक्त जानकारी एल्डर्स कमेटी के चेयरमैन केशरी चंद ने दी। उन्होंने बताया कि 31 जुलाई को पर्चो की जांच होगी तथा तीन अगस्त तक पर्चे वापस लिए जा सकते हैं। अध्यक्ष पद के लिए कुल छह प्रत्याशी मनोज कुमार पांडेय, वशिष्ठ नारायण शुक्ल, सूरत नारायण त्रिपाठी, वीरेंद्र शाही, उमापति उपाध्याय तथा जंग बहादुर प्रसाद ने नामांकन दाखिल किया है। मंत्री पद के लिए नौ प्रत्याशी रत्नेश कुमार पाठक, विनोद कुमार यादव, वीरेंद्र धर दूबे, लाल बहादुर दूबे, संजय कुमार सिंह, शक्ति प्रकाश श्रीवास्तव, अजय कुमार शुक्ल, अनुराग दूबे, एवं दीनानाथ यादव ने नामांकन दाखिल किया है।
वरिष्ठ उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 14 प्रत्याशी राम नरायण द्विवेदी, वीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव, गौरी शकर गुप्त, जय जयराम पांडेय, संजय मोहन त्रिपाठी, विपिन बिहारी तिवारी,, घनश्याम त्रिपाठी, अनिल कुमार गुप्ता, सतीश चंद्र त्रिपाठी, दिलीप कुमार यादव, जय प्रकाश सिंह, विजय बहादुर सिंह, भानु प्रताप पाण्डेय, संजय कुमार यादव ने उपस्थिति दर्ज करायी।
उपाध्यक्ष के दो पदों के लिए 11 प्रत्याशी संतोष कुमार यादव, अब्दुल कदीर उस्मानी, अरविंद कुमार ओझा, दीन दयाल त्रिपाठी, विनीत उपाध्याय, ललिता पांडेय, हरिओम पाठक, रजनीश कुमार शुक्ल, विजय कुमार, संपूर्णानंद पांडेय, एवं संतोष कुमार अग्रहरी तथा कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद के लिए तीन लोगों राजू प्रसाद, रवींद्र सिंह तथा धनंजय कुमार त्रिपाठी ने नामांकन दाखिल किया है।
कोषाध्यक्ष पद के लिए 10 प्रत्याशी संजय कुमार मिश्र, महेंद्र प्रताप यादव, अजयानंद सिंह मुन्ना, वीरेंद्र पांडेय, नित्यानंद सिंह, रवींद्र कुमार मिश्र, दीपक मिश्र, धर्मेद्र कुमार मिश्र, शिव शंकर तथा संतोष कुमार पांडेय ने नामाकन दाखिल किया है। संयुक्त मंत्री प्रशासन के एक पद के लिए सात प्रत्याशी गोपाल स्वरूप पाठक, विजय कुमार सिंह, सुजीत कुमार सिंह, भूपेंद्र नाथ धर दूबे, आशुतोष कुमार मिश्र, शिव शंकर प्रजापति एवं मुकेश कुमार गुप्ता, संयुक्त मंत्री पुस्तकालय एक पद के लिए तीन प्रत्याशी देवेंद्र प्रताप सरोज, आशीष कुमार पांडेय एवं सत्य प्रकाश पांडेय, संयुक्त मंत्री प्रकाशन एक पद के लिए पांच प्रत्याशी धीरेंद्र नाथ शुक्ल, विजेंद्र तिवारी, शिव प्रताप, हेमंत कुमार मिश्र तथा केसरी चंद ने नामांकन दाखिल किया है। वरिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 11 प्रत्याशी तथा कनिष्ठ कार्यकारिणी के छह पदों के लिए 21 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया है।