गंभीर बच्चों के इलाज को 1.84 करोड़ मिले
गोरखपुर: गंभीर रूप से बीमार बच्चों को उनके घर के पास ही इलाज की सुविधा के लिए प्रदेश सरक
गोरखपुर: गंभीर रूप से बीमार बच्चों को उनके घर के पास ही इलाज की सुविधा के लिए प्रदेश सरकार ने बड़ी पहल की है। गोरखपुर-बस्ती मंडल के 15 सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मिनी पीडियाट्रिक इंटेंसिव केयर यूनिट (पीकू) के लिए एक करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपये जारी किए गए हैं। गोरखपुर मंडल में दस और बस्ती मंडल में पांच पीकू बनाए जाएंगे। साथ ही सिक न्यू बॉर्न केयर यूनिट (एसएनसीयू) के उच्चीकरण के लिए गोरखपुर-बस्ती मंडल के पांच जिलों को 55.58 लाख रुपये जारी किए गए हैं।
शासन के विशेष सचिव नर्वेद सिंह की ओर से जारी पत्र में बताया गया है कि गोरखपुर मंडल के गोरखपुर, कुशीनगर, देवरिया व महराजगंज और बस्ती के बस्ती, सिद्धार्थनगर व संतकबीरनगर में ब्लॉक स्तरीय मिनी पीकू की 15 स्वास्थ्य केंद्रों में स्थापना के लिए एक करोड़ 29 लाख 11 हजार रुपये की स्वीकृति दी गई है। यहां बनेंगे मिनी पीकू
गोरखपुर: चौरीचौरा 5.33 लाख, पिपरौली 3.71 लाख और गगहा 5.09 लाख
कुशीनगर: कप्तानगंज 15.73 लाख, हाटा 15.73 लाख
देवरिया: रुद्रपुर 7.04 लाख
महराजगंज: निचलौल 8.48 लाख, रतनपुर 12.87 लाख
संतकबीरनगर: हैसर 12.87 लाख, मेंहदावल 12.53 लाख
बस्ती: हर्रैया 9.05 लाख, गौर 6.82 लाख, कुदरहा 6.40 लाख
सिद्धार्थनगर: डुमरियागंज 3.91 लाख, बांसी 4.07 लाख
एसएनसीयू की स्थिति सुधरेगी
जिला महिला अस्पताल देवरिया, संयुक्त जिला अस्पताल महराजगंज, संयुक्त जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर, जिला महिला अस्पताल बस्ती और जिला महिला अस्पताल गोरखपुर में सिक न्यू बॉर्न यूनिट को उच्चीकृत करने के लिए उत्तर प्रदेश राज्य निर्माण एवं श्रम विकास सहकारी संघ लिमिटेड लखनऊ को कार्यदायी संस्था नामित किया है। 55.58 लाख रुपये की वित्तीय व प्रशासनिक स्वीकृति दी गई है। इतना मिला बजट
जिला महिला अस्पताल देवरिया- 4.48 लाख
संयुक्त जिला अस्पताल महराजगंज- 2.34 लाख
संयुक्त जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर- 6.75 लाख
जिला महिला अस्पताल बस्ती- 39.52 लाख
जिला महिला अस्पताल गोरखपुर- 2.09 लाख