83 कोरोना संक्रमित हुए स्वस्थ, 947 की रिपोर्ट निगेटिव
लखनऊ मेडिकल कालेज से गुरुवार को 1097 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 150 लोग संक्रमित मिले हैं। 947 की रिपोर्ट निगेटिव है। एक दिन में 83 लोग स्वस्थ हुए। कुल पाजिटिव की संख्या 7366 हो गई है।
सिद्धार्थनगर : लखनऊ मेडिकल कालेज से गुरुवार को 1097 लोगों की रिपोर्ट आई है। इसमें 150 लोग संक्रमित मिले हैं। 947 की रिपोर्ट निगेटिव है। एक दिन में 83 लोग स्वस्थ हुए। कुल पाजिटिव की संख्या 7366 हो गई है। 1568 एक्टिव केस हैं। अभी तक 5737 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना संक्रमण से अभी तक 67 लोगों की मौत हुई है। स्वास्थ्य विभाग ने 416747 लोगों की कोरोना जांच की है। 1277 की रिपोर्ट आनी शेष है।
..
इन ब्लाकों में मिले संक्रमित
ब्लाक- संक्रमितों की संख्या
बांसी- 02
बढ़नी- 04
बर्डपुर- 08
भनवापुर- 03
डुमरियागंज- 08
इटवा- 18
जोगिया- 05
खेसरहा- 15
खुनियांव- 02
लोटन- 20
मिठवल- 08
नौगढ़- 34
शोहरतगढ़- 07
उसका बाजार- 04
अन्य- 12
..
किस तारीख को कितने मिले मरीज
तिथि- कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या
1 मई- 179
2 मई- 111
3 मई- 127
4 मई- 132
5 मई- 209
6 मई- 150 22 हजार वसूला गया जुर्माना
डुमरियागंज : गुरुवार को दोपहर मंदिर तिराहे से अकारण बिना मास्क गुजर रहे लोगों व वाहन चालकों से जुर्माना वसूला गया। एसडीएम त्रिभुवन की मौजूदगी में कोतवाल केडी सिंह ने हमराहियों के साथ 36 वाहनों का चालान करते हुए 22 हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। जिनके पास मास्क नहीं थे, उन्हें प्रशासन ने मास्क देते हुए चेताया कि अगली बार बिना मास्क के मिले तो जुर्माना 10 हजार रुपये तक वसूल किया जाएगा।
---
जागरूकता अभियान में ग्राम प्रधान करें सहयोग
डुमरियागंज : एसडीएम त्रिभुवन ने सभी ग्राम प्रधानों से अनुरोध किया है कि गांव में संक्रमण के प्रति जागरूकता फैलाएं। सैनिटाइज कार्य व कंटेनमेंट जोन निर्धारण में मदद करें। सेक्रेटरी, लेखपाल, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और रोजगार सेवक हर घर तक जाएं और लोगों को सुरक्षा व बचाव के उपाय बताएं। सभी कर्मी अपने प्रति दिन के कार्य की रिपोर्ट भी देंगे।
--
बार्डर पर फोर्स के साथ रहेंगे स्वास्थ्यकर्मी
डुमरियागंज : बस्ती और बलरामपुर बार्डर से जिले की सीमा में दाखिल होने वाले हर व्यक्ति का एंटीजन टेस्ट किया जाएगा। पाजिटिव मिलने पर उन्हें क्वारंटाइन किया जाएगा। भैंसहिया और महुआरा बार्डर पर बैरीकेडिग की गई है। यहां पुलिस के जवानों के साथ स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहेंगे। यह व्यवस्था अगले आदेश तक प्रभावी रहेगी।यह जानकारी डुमरियागंज एसडीएम ने दी है।