Move to Jagran APP

बाढ़ में 11.31 करोड़ का नुकसान, विभागों ने मांगा 24 करोड़

सरयू अभी भी जनपद के दक्षिणांचल में घरों और खेतों को निशाना बना रही है। हर दिन किसानों के खेत नदी में समा रहे हैं।

By JagranEdited By: Published: Tue, 22 Sep 2020 06:46 AM (IST)Updated: Tue, 22 Sep 2020 06:46 AM (IST)
बाढ़ में 11.31 करोड़ का नुकसान, विभागों ने मांगा 24 करोड़
बाढ़ में 11.31 करोड़ का नुकसान, विभागों ने मांगा 24 करोड़

संत कबीरनगर, जेएनएन : सरयू अभी भी जनपद के दक्षिणांचल में घरों और खेतों को निशाना बना रही है। हर दिन किसानों के खेत नदी में समा रहे हैं। घरों को भी नदी अपनी आगोश में ले रही है। प्रशासन ने इस वर्ष बाढ़ से हुए नुकसान का जो आंकड़ा शासन को भेजा है, उसमें 11 करोड़ 31 लाख रुपये दर्शाया गया है। बाढ़ से हुए नुकसान को ठीक करने के लिए सिचाई विभाग के साथ ही अन्य कार्यदाई संस्थाओं ने शासन से 24 करोड़ नौ लाख रुपये की मांग की है। इस बीच केंद्र और प्रदेश सरकार की एक संयुक्त टीम मंगलवार को जनपद के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर वस्तुस्थिति से अवगत होगी।

loksabha election banner

जनपद में इस वर्ष बाढ़ ने खूब तबाही मचाई। जुलाई के प्रथम पखवारे से सरयू, राप्ती, आमी और कुआनो नदी किसानों पर कहर बनकर टूटी। घनघटा क्षेत्र में सरयू की तबाही पिछले आठ वर्षों की तुलना में इस बार सबसे अधिक रही। दो दर्जन से अधिक घर नदी की धारा में विलीन हो गए। पांच सौ एकड़ भूमि नदी की समा चुके हैं। गायघाट गांव के अस्तित्व पर अभी भी संकट मंडरा रहा है। करीब डेढ़ हजार एकड़ खरीफ की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। हजारों लोग करीब डेढ़ माह तक बंधे पर शरण लिए रहे। बाढ़ पीड़ित अब शासन से मुआवजे की उम्मीद लगाए हैं। सिचाई विभाग और पीडब्ल्यूडी ने मांगा 23 करोड़ 77 लाख

शासन को भेजे गए पत्र में सिचाई और लोकनिर्माण विभाग ने लिखा है कि बाढ़ में हुए नुकसान की भरपाई के लिए सड़क, पुलिया और बंधे के निर्माण पर करीब 23 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक खर्च होगा। बाढ़ ने सड़क और बंधों को बहुत क्षति पहुंचाई है। इसके साथ ही स्कूल और पानी की व्यवस्था भी ठीक करने पर करीब 33 लाख रुपये खर्च होंगे। बाढ़ में डूब कर मरे हैं छह लोग

इस वर्ष बाढ़ ने धन के साथ ही जन की भी क्षति पहुंचाई। बाढ़ में डूब कर जनपद में छह लोगों की मौत हो चुकी है। चार लोगों की जान सरयू और दो लोगों की जान आमी नदी में डूबने से हुई है। आज बाढ़ की समीक्षा करेगी केंद्रीय टीम

अपर जिलाधिकारी संजय कुमार पांडेय ने बताया कि 22 सितंबर की सुबह केंद्र और राज्य सरकार की चार सदस्ययी टीम जपनद में पहुंचकर बाढ़ से हुए नुकसान और बाढ़ क्षेत्र के विकास की समीक्षा करेगी। इससे पहले टीम स्थानीय अधिकारियों के साथ बैठक कर वस्तुस्थिति से अवगत होगी। टीम बाढ़ क्षेत्रों का दौरा भी करेगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.