मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत
मां वाराही मंदिर से वापस लौटते समय यह घटना हुई
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 09:50 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 09:50 PM (IST)
गोंडा: उमरी बेगमगंज थाना क्षेत्र के गंगरौली चौराहे पर दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें परसपुर थाना क्षेत्र के लच्छन पुरवा निवासिनी सुषमा सिंह की मौत हो गई। बताया जाता है कि मां वाराही मंदिर से वापस लौटते समय यह घटना हुई। घायल महिला को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी बेलसर पहुंचाया गया। जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। रगडगंज चौकी प्रभारी जय हरि मिश्रा ने बताया कि मार्ग दुर्घटना में महिला की मौत हुई है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें