लक्ष्य से 82 हजार ¨क्वटल कम हुई थी गेहूं की खरीद
गोंडा : धान खरीद की तैयारी में जुटा प्रशासन गेहूं खरीद में भी लक्ष्य से पीछे रहा। गेहूं खर
गोंडा : धान खरीद की तैयारी में जुटा प्रशासन गेहूं खरीद में भी लक्ष्य से पीछे रहा। गेहूं खरीद के लक्ष्य के सापेक्ष जिले में केवल 89 फीसद खरीद हो सकी। इसको लेकर भी कई सवाल उठे थे। इस बार अब धान के किसानों को भी पंजीकरण कराने को कहा गया है। अब देखने वाली बात होगी कि यह व्यवस्था कितनी सफल होगी। जिले को सात लाख 41 हजार ¨क्वटल गेहूं खरीद का लक्ष्य दिया गया था। इसके लिए 98 क्रय केंद्र खोले गए थे। लक्ष्य के सापेक्ष छह लाख 58 हजार ¨क्वटल गेहूं की ही खरीद हो सकी थी जो 88.80 प्रतिशत थी। 12615 किसानों द्वारा सरकारी क्रय केंद्रों पर गेहूं बेचा गया था।
-पंजीकरण का झंझट से किसानों को मिलेगी राहत
गोंडा : सरकारी क्रय केंद्रों पर अब धान बेचने के लिए अन्नदाताओं को पापड़ नहीं बेलने पड़ेंगे। इसके लिए सरकार ने कई ¨बदुओं पर किसानों को राहत देने का कार्य किया है। जिन किसानों का पंजीकरण नहीं हुआ है या उनका पुराना पंजीकरण है वह भी किसान केंद्र पर अपना धान बेच सकेंगे। राजस्व टीम द्वारा ऑनलाइन व ऑफलाइन सत्यापन की कार्रवाई से भी किसानों को अगले आदेशों तक शासन ने छूट देने का ऐलान किया है।
जिले को दो लाख 41 हजार ¨क्वटल धान खरीद का लक्ष्य दिया गया है। कुल 52 क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस बार सरकारी क्रय केंद्रों पर धान बेचने के लिए किसानों को अपना नया पंजीकरण कराना था। इसके सापेक्ष अबतक 1802 किसानों का पंजीकरण हुआ है। जिला खाद्य एवं विपणन अधिकारी लाल बहादुर गुप्त ने बताया कि शासन द्वारा धान खरीद में जो राहत दी गई है उससे सभी क्रय एजेंसियों को अवगत करा दिया गया है।