प्रदेश में जंगलराज, सुरक्षित नहीं महिलाएं: मुनकाद
भी बूथ स्तर तक तैयारी कर लें। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी एकजुट होकर मदद करें। जिले के आगमन पर बसपा नेताओं का रास्ते में हारीपुर सहित अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश गौतम जिलाध्यक्ष तिलकराम भारती अलाउद्दीन खान मसूद आलम खान हरिशचंद्र गौतम लाल चंद गौतम आदि मौजूद रहे।
गोंडा: प्रदेश में जंगलराज कायम है। पीड़ितों की सुनवाई नहीं हो रही है। महिलाएं व बेटियां असुरक्षित हैं। मंहगाई चरम पर है। सरकार इसको लेकर गंभीर नहीं है। जिससे आम आदमी त्रस्त है।
यह बात बुधवार को आवास विकास कॉलोनी स्थित बसपा कार्यालय में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक में बसपा के प्रदेश अध्यक्ष मुनकाद अली ने कही। उन्होंने भाजपा सरकार की नीतियों को जनविरोधी बताया। उन्होंने नागरिकता के बिल को संविधान विरोधी बताया। प्रदेश अध्यक्ष ने संगठन को बूथ स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने पर बल दिया। कार्यकर्ताओं से कहा कि 15 जनवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती का जन्म दिन जनकल्याणकारी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। इसके सभी बूथ स्तर तक तैयारी कर लें। कार्यकर्ताओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इसके लिए सभी एकजुट होकर मदद करें। बैठक में एमएलसी व सेक्टर प्रभारी दिनेश चंद्रा व जितेंद्र कुमार गौतम ने कार्यकर्ताओं को एकजुट रहने का संदेश दिया। जिले के आगमन पर बसपा नेताओं का रास्ते में हारीपुर सहित अन्य स्थानों पर स्वागत किया गया। इस दौरान पूर्व विधायक रमेश गौतम, जिलाध्यक्ष तिलकराम भारती, अलाउद्दीन खान, मसूद आलम खान, हरिशचंद्र गौतम, लाल चंद गौतम आदि मौजूद रहे।