अस्पताल की मच्र्युरी से मृत महिला के जेवरात गायब
जिला अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार की रात उपचार के लिए लाई गई एक विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को अस्पताल की मच्र्युरी में बंद करा दिया गया। पति का आरोप है कि जब पंचनामा के लिए शव निकाला गया तो शव से जेवरात गायब थे। उसने सीएमएस को शिकायत दी है, जिस पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैंजिला अस्पताल में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। सोमवार की रात उपचार के लिए लाई गई एक विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को अस्पताल की मच्र्युरी में बंद करा दिया गया। पति का आरोप है कि जब पंचनामा के लिए शव निकाला गया तो शव से जेवरात गायब थे। उसने सीएमएस को शिकायत दी है, जिस पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं
गोंडा: जिला अस्पताल का एक शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। सोमवार की रात उपचार के लिए लाई गई विवाहिता की मौत हो गई। इसके बाद उसके शव को अस्पताल की मच्र्युरी में बंद करा दिया गया। पति का आरोप है कि जब पंचनामा के लिए शव निकाला गया तो उनकी पत्नी के शरीर पर रहे जेवरात गायब थे। पीड़ित ने सीएमएस से शिकायत की है, जिस पर मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।
इटियाथोक के बिनोहनी गांव निवासी रामराज का कहना है कि उनकी पत्नी रेनू को सांस की बीमारी थी। 9 फरवरी को एकाएक तबीयत खराब हो गई, जिस पर उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। तीन दिनों तक वह भर्ती थी। इसके बाद उसे घर भेज दिया गया। 17 फरवरी को स्वास्थ्य एक बार फिर खराब हुआ। इस पर उसे लेकर जिला अस्पताल लाया गया। आरोप है कि जिला अस्पताल की इमरजेंसी में सोमवार की रात एक बजे लेकर पहुंचने पर बताया गया कि मरीज की मृत्यु हो गई। इस पर परिवार के अन्य सदस्य विलाप करने लगे। अस्पताल प्रशासन ने शव को मच्र्युरी में बंद कराने को कहा, जब परिवारजन ने विरोध किया तो उन्हें धमकाया गया। अगले दिन जब शव को पोस्टमार्टम के लिए बाहर निकाला गया तो मृतका के गले से सोने की जंजीर, सोने की टप्स, पायल व बिछुआ सहित अन्य जेवरात गायब थे।
पहली बार जेवरात गायब होने का मामला आया है। जांच कराई जा रही है। उस वक्त तैनात कर्मियों से भी जानकारी की जा रही है।
- डॉ. वीरपाल, सीएमएस जिला अस्पताल