Move to Jagran APP

हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड बरपा रही सितम

सर्दी ने बढ़ाई परेशानी मौसम जनित बीमारियों का बढ़ा अटैक संसू गोंडा शुक्रवार को पूर

By JagranEdited By: Published: Fri, 15 Jan 2021 09:41 PM (IST)Updated: Fri, 15 Jan 2021 09:41 PM (IST)
हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड बरपा रही सितम
हवाओं ने बढ़ाई गलन, ठंड बरपा रही सितम

-सर्दी ने बढ़ाई परेशानी, मौसम जनित बीमारियों का बढ़ा अटैक

loksabha election banner

संसू, गोंडा: शुक्रवार को पूरा दिन ठंड की चपेट में रहा। हर कोई परेशान दिखा। कोहरे के साथ ही हवाओं ने लोगों की मुश्किल बढ़ा दी है। सुबह 9 बजे का वक्त, आंबेडकर चौराहे के समीप कूड़ा जलाकर कुछ लोग हाथ सेंक रहे थे। राम भुलावन व राम कुमार का कहना था कि एकाएक मौसम बदला है। तीन दिनों से चल रही हवाओं से परेशानी बढ़ गई है। इससे काफी मुश्किल बढ़ गई है। एलबीएस चौराहे के पास भी लोग एकत्र थे। अलाव की व्यवस्था कहीं नजर नहीं आ रही थी।

चाय की चुस्कियों के बीच हर कोई ठंड से बचने का जतन करता दिखा। यह बात अलग है कि प्रशासन ने अलाव का इंतजाम किया है लेकिन, शाम को जलाया जाने वाला अलाव सुबह होते होते खत्म हो जाता है।

ऐसे में लोगों को सुबह के समय ठंडी से निजात नहीं मिल पा रही है। कृषि वैज्ञानिक डॉ. उपेंद्र सिंह का कहना है कि 6.4 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चली।

अधिकतम तापमान 18.5 डिग्री सेल्सियस व न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। इस मौसम में हृदय, सांस व अन्य बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है।

तापमान पर एक नजर

तिथि अधिकतम न्यूनतम

10 जनवरी 23.0- 12.1

11 जनवरी 22.0 -8.6

12 जनवरी 17.5 -4.0

13 जनवरी 16.7 -4.0

14 जनवरी 17.3 -5.2

15 जनवरी 18.5 -6.4


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.