Move to Jagran APP

तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विरवे भव लेहौ

प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में हुआ आयोजन बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम संसू गोंडा बुधवार

By JagranEdited By: Published: Wed, 20 Jan 2021 10:36 PM (IST)Updated: Wed, 20 Jan 2021 10:36 PM (IST)
तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विरवे भव लेहौ
तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विरवे भव लेहौ

प्रकाश उत्सव पर गुरुद्वारे में हुआ आयोजन, बच्चों ने प्रस्तुत किए कार्यक्रम

loksabha election banner

संसू, गोंडा: बुधवार को मालवीय नगर स्थित गुरुद्वारे में गुरु गोविद सिंह के प्रकाश उत्सव पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया। सुबह से लेकर शाम तक श्रद्धालुओं ने पहुंचकर माथा टेका। गुरुद्वारे में बीते 48 घंटे से चल रहे अखंड जाप का समापन बुधवार को हुआ। इसके बाद निशान साहब की सेवा केसरिया ध्वज के साथ की गई। गगनदीप सिंह हजूरी रागी ने साथियों के साथ भजन गाया-तहि प्रकाश हमारा भयो, पटना शहर विरवे भव लेहौ। बलजीत कौर ने भी भजन गाकर गुरु गोविद सिंह की महिमा पर प्रकाश डाला। राजेंद्र सिंह खुराना ने बताया कि आज के ही दिन गुरुजी का जन्म पटना शहर में हुआ था। इनके पिताजी का नाम गुरु तेग बहादुर व माता का नाम गुजर कौर था। वह बचपन से ही अपने पराक्रम और शौर्य का प्रदर्शन किया। उन्होंने गुरु गोविद के पराक्रम पर प्रकाश डालते हुए खालसा पंथ के बारे में जानकारी दी। कार्यकम में बच्चों ने भी कविता पाठ व भजन गायन कयिा। सरदार त्रिलोचन सिंह ने बच्चों को सम्मानित किया। कार्यक्रम में हरजीत सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह छाबड़ा, सतपाल सिंह खुराना, इकबाल सिंह खुराना, अजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र सिंह चावला, पिटू चावला, संजू छाबड़ा, रेनू छाबउ़ा, पूजा छाबड़ा, सोनू छाबड़ा मौजूद थे।

शिवदयालगंज :कटरा भोगचन्द्र गांव स्थित कटरा कुटी पीठ धाम पर गुरु गोविद सिंह की जयंती पर समारोह का आयोजन किया गया। महंत स्वामी चिन्मयानंद ने गुरु गोविद सिंह के चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। खंडौवा स्थित श्रृंगी ऋषि स्थित हनुमान मंदिर धाम के महंत गया शरण महाराज ने कहा कि सिक्ख संप्रदाय की विभूतियों ने धर्म की रक्षा के लिए अपने को बलिदान कर दिया। चितामणि तिवारी ने कहा कि धर्म की रक्षा से ही यह देश बचा हुआ है। मीडिया प्रभारी अरुण सिंह, शिव प्रसाद गुप्ता, सुभाष मिश्रा, भोला, हिदू युवा वाहिनी कटरा शिवदयालगंज के नगर अध्यक्ष विनोद गुप्ता, दिवाकर मौर्या, परशुराम शर्मा, डॉ. कुमार, राका शर्मा , विनोद गुप्ता, श्याम तिवारी मौजूद थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.