सामाजिक समरसता भोज का हुआ आयोजन
महर्षि वाल्मीकि को 64 विद्याओं का ज्ञान था
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 10:39 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 10:39 PM (IST)
गोंडा: सुभाष नगर स्थित वाल्मीकि बस्ती में विश्व हिदू परिषद के तत्वावधान में रामायण पाठ के बाद सामाजिक समरसता सहभोज आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विश्व हिदू परिषद के प्रांत धर्म यात्रा प्रमुख राकेश वर्मा गुड्डू ने संबोधित करते हुए कहा कि महर्षि वाल्मीकि को 64 विद्याओं का ज्ञान था। शास्त्रों के साथ शस्त्रों का भी उत्तम ज्ञान था। भगवान श्रीराम के पुत्रों लवकुश को शस्त्र कला में निपुण बनाया। विहिप विभागाध्यक्ष ओम प्रकाश सोनी, जिला सह मंत्री बबलू वर्मा, अन्नू भारती, भरत गिरि, दिवाकर सोमानी मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें