विश्वविद्यालय की स्थापना को मुख्यमंत्री को भेजा पोस्ट कार्ड
उच्च शिक्षा को समृद्ध और बेहतर बनाने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना बहुत जरूरी है
By JagranEdited By: Published: Mon, 10 Aug 2020 11:04 PM (IST)Updated: Mon, 10 Aug 2020 11:04 PM (IST)
गोंडा : देवीपाटन मंडल मुख्यालय पर विश्वविद्यालय स्थापना को लेकर पोस्ट कार्ड अभियान चलाया गया। छात्रों ने मुख्यमंत्री को 501 पोस्ट कार्ड भेजकर विश्वविद्यालय की मांग की है। छात्र नेता अविनाश सिंह ने बताया कि अगस्त क्रांति दिवस को पोस्ट कार्ड अभियान शुरू किया गया है। जिले में उच्च शिक्षा को समृद्ध और बेहतर बनाने के लिए विश्वविद्यालय की स्थापना बहुत जरूरी है। रवि राज ने कहा कि विश्वविद्यालय न होने से छात्रों को बाहर जाना पड़ता है। अंजलि पाठक ने कहा कि आज सिविल लाइंस में छात्रों द्वारा अगस्त क्रांति दिवस मनाया गया, जिसमें जिले में विश्वविद्यालय स्थापना की मांग तेज करने का संकल्प लिया गया है। प्रभात वर्मा, आशीष श्रीवास्तव, दिलीप जायसवाल ने पोस्ट कार्ड अभियान चलाया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें