वाल्मीकि जयंती पर मंदिरों में हुआ रामायण का पाठ
बाद में रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ
By JagranEdited By: Published: Sat, 31 Oct 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sat, 31 Oct 2020 10:35 PM (IST)
गोंडा: शनिवार को महर्षि वाल्मीकि की जयंती जिले में मनाई गई। वाल्मीकि मंदिरों में पूजन अर्चन संग रामायण का पाठ हुआ।डीएम डॉ. नितिन बंसल ने बताया कि महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में निहित मानव, सामाजिक व राष्ट्र मूल्यों के प्रचार-प्रसार के लिए मंदिरों पर दीप जलाए गए। आंबेडकर चौराहा , बड़गांव चुंगी गोदाम व पंतनगर मुहल्ले में स्थित वाल्मीकि मंदिर पर महर्षि वाल्मीकि के चित्र पर माल्यार्पण किया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी विकास सेन ने पूजन किया। किया। बाद में रामायण पाठ का भी आयोजन हुआ। कार्यक्रम में भारतीय सफाई कर्मचारी संघ के सतई चौधरी, सुरेश चौधरी, राजू वाल्मीकि, कोहिनूर, राज कुमार वाल्मीकि, सिकंदर वाल्मीकि ने प्रतिभाग किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें