केंद्रीय टीम ने प्रशिक्षण केंद्र पर मारा छापा
गोंडा : पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम कौशल योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर बुधवार को केंद्रीय
गोंडा : पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम कौशल योजना के तहत संचालित प्रशिक्षण केंद्र पर बुधवार को केंद्रीय टीम ने छापेमारी करके जानकारियां ली। केंद्रीय टीम जांच के बाद नई दिल्ली रवाना हो गई है। कौशल विकास मिशन के एमआइएस मैनेजर प्रदीप मिश्र ने बताया कि पं. दीनदयाल उपाध्याय ग्राम कौशल योजना के तहत नवाबगंज व कोल्हमपुर में दो प्रशिक्षण केंद्र संचालित हैं। यहां युवाओं को उनकी रुचि के अनुसार ट्रेडों में आवासीय प्रशिक्षण दिया जाता है। भारत सरकार के सचिव ने केंद्र पर पंजीकृत छात्रों के साथ ही उपस्थिति की जानकारी ली। प्रयोगशाला के साथ ही उपस्थिति दर्ज करने के लिए बायोमीट्रिक व्यवस्था का भी जायजा लिया। रसोई में जाकर मेन्यू व भोजन का भी जायजा लिया। दिनभर जांच के बाद केंद्रीय सचिव वापस दिल्ली लौट गए।