कार्यकर्ताओं की कम मौजूदगी बनी ¨चता का सबब
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में अपेक्षित संख्या में प
गोंडा: भारतीय जनता पार्टी के विधानसभा स्तरीय बूथ कार्यकर्ताओं की कार्यशाला में अपेक्षित संख्या में पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के न आने से नेताओं के माथे पर ¨चता की लकीरें दिखाई पड़ीं। कहा जा रहा है कि मंत्री के विधानसभा क्षेत्र के कार्यकर्ता ही पार्टी से खफा हैं।
नवाबगंज कस्बे के पड़ाव मोहल्ले में मनकापुर विधानसभा के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला का आयोजन किया गया था। इसमें नाममात्र लोगों की मौजूदगी रही। कम उपस्थिति कार्यकर्ताओं की नाराजगी से जोड़कर देखा जा रहा है। कार्यशाला में प्रदेश के समाज कल्याण मंत्री रमापति शास्त्री ने कहा कि शीघ्र ही मनकापुर विधानसभा क्षेत्र के सभी मंडलों के कार्यकर्ताओं की कार्यशाला अलग-अलग आयोजित की जाएगी। बूथ स्तर के कार्यकर्ता ही पार्टी की नींव होते हैं। कार्यकर्ताओं की बदौलत से ही केंद्र व प्रदेश में भाजपा की सरकार बनी है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से यह भी कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पार्टी की आलोचना न करें। यदि उनकी कोई समस्या या शिकायत है तो हमें या पार्टी के दूसरे नेताओं को बताएं। कार्यशाला में पूर्व सांसद व भाजपा के प्रदेशीय अनुशासन समिति के अध्यक्ष सत्यदेव ¨सह ने कहा कि पार्टी की पहचान कार्यकर्ता ही हैं। उन्होंने आगामी लोकसभा चुनाव के बाबत कई महत्वपूर्ण बातें भी बतायीं। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद अध्यक्ष डॉ. सतेंद्र कुमार ¨सह, वेदप्रकाश दुबे, जनार्दन तिवारी, हरगोपाल रस्तोगी, ¨चता मणि तिवारी, सूर्यलाल दुबे, सुरेंद्र प्रताप ¨सह, अनूप ¨सह, भूपेंद्र ¨सह, हर्षवर्धन पांडेय, रवि श्रीवास्तव, देवीप्रसाद सहित अन्य मौजूद रहे।