कैसरगंज सीट के सभी नामांकन पत्र जांच में मिले सही
कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र जांच में सही पाए गए
By JagranEdited By: Published: Sat, 20 Apr 2019 11:24 PM (IST)Updated: Sat, 20 Apr 2019 11:30 PM (IST)
गोंडा : कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए दाखिल किए गए सभी नामांकन पत्र जांच के दौरान सही पाए गए हैं। उम्मीदवार 22 अप्रैल को अपना नामांकन पत्र वापस ले सकेंगे। आरओ कैसरगंज राजितराम प्रजापति ने बताया कि कैसरगंज लोकसभा सीट के लिए भाजपा से बृजभूषण शरण सिंह, कांग्रेस विनय कुमार पांडेय उर्फ बिन्नू, सपा-बसपा गठबंधन चंद्रदेव राम यादव, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया धनंजय शर्मा, सम्राट अशोक सेना पार्टी प्रमोद कुमार, आम जनता पार्टी वाजिद अली, भारत प्रभात पार्टी संतोष, राष्ट्रीय जन अधिकार पार्टी से उमेश कुमार व निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ओम प्रकाश मिश्र, शिव नरायन, चंद्र प्रकाश पांडेय व मुन्नी ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। जांच के दौरान सभी नामांकन पत्र वैध पाए गए।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें