चिकित्साधिकारी को सता रहीं सास, पुलिस से सुरक्षा की आस
सुरभि की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज ¨कग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से चल रहा है। पत्नी की देखरेख के लिए उसने सास को बुला लिया था। आरो
परसपुर (गोंडा) : सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्साधिकारी लवकेश शुक्ल सास के रुख से सहमे हैं। उन्होंने सास पर हमलावर होने का आरोप लगा मुकदमा भी दर्ज करा दिया। साथ ही पुलिस से सुरक्षा की गुहार भी लगाई है।
थाने पर दी गई तहरीर में चिकित्साधिकारी ने कहा कि पत्नी सुरभि की मानसिक स्थिति ठीक नहीं है। उसका इलाज ¨कग जार्ज मेडिकल कॉलेज लखनऊ से चल रहा है। उसकी देखरेख के लिए सास को बुला लिया था। आरोप है कि वह अक्सर गालियां देती रहती हैं। गुरुवार को उन्हें मारने के लिए दौड़ा लिया। थानाध्यक्ष बीएन ¨सह ने बताया कि आरोपित महिला के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर सुरक्षा के लिए अस्पताल में पुलिस की गश्त बढ़ा दी गयी है।