पिस्टल की सफाई करते समय चली गोली, उपनिरीक्षक घायल
गोंडा: बुधवार को थाना छपिया में कार्यालय के बाहर बैठकर उपनिरीक्षक कमलेश ¨सह सर्विस ि
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:19 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:19 PM (IST)
गोंडा: बुधवार को थाना छपिया में कार्यालय के बाहर बैठकर उपनिरीक्षक कमलेश ¨सह सर्विस पिस्टल की सफाई कर रहे थे। तभी उससे चली गोली उनके पेट के ऊपरी हिस्से में लगी। जिससे वह घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए गोरखपुर ले जाया गया है।
एसओ बृजेंद्र पटेल ने बताया कि बुधवार को करीब साढ़े तीन बजे उपनिरीक्षक कमलेश ¨सह अपने सरकारी पिस्टल की सफाई कर रहे थे। उसी वक्त ट्रिगर दब गया, जिससे चली गोली सीधे दरोगा के सीने के नीचे दाहिनी ओर लग गई। गोली लगने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलावस्था में उन्हें सीएचसी से ले जाया गया। यहां से उपचार के लिए गोरखपुर ले जाया गया है। सीओ शंकर प्रसाद ने बताया की मामला संज्ञान में है। उपनिरीक्षक को उपचार के लिए एसओ खुद गोरखपुर गए हैं।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें