लगातार बारिश से दो मकान गिरे
कोई अप्रिय घटना हो जाती। गीता गुप्ता ने बताया कि वह अपने 16 वर्षीय पुत्र हरिकेश के साथ उसी घर में सोती थी। इसी मकान के आधे हिस्से में सोमनाथ गुप्ता की पत्नी ननकई अपने बच्चों के साथ रह रही है। यह पूरा मकान ही ध्वस्त होने के कगार पर है। ग्
गोंडा: सोमवार को पूरे दिन आसमान पर बादल छाए रहे। दिन भर फुहारें पड़ती रहीं। वहीं, बारिश के कारण कर्नलगंज के बबुरास में रामपति व करुआ में गीता गुप्ता का मिट्टी का मकान गिर गया। हालांकि इस दौरान कोई हताहत नहीं हुआ। नदियों का जलस्तर कम होने से प्रभावित इलाकों में स्थिति सामान्य हुई है। घाघरा 56 सेमी. व सरयू नदी 79 सेमी. नीचे बह रही है।
कर्नलगंज: गत शाम करुआ के मजरा गोनई गोसांई पुरवा निवासी गीता गुप्ता का मिट्टी का आधा घर गिर गया। गनीमत रही की रात का समय नहीं था। महिला ने बताया कि वह 16 वर्षीय पुत्र हरिकेश के साथ उसी घर में सोती थी। मकान के आधे हिस्से में सोमनाथ गुप्त की पत्नी ननकई बच्चों के साथ रह रही है। बबुरास के मजरा पांडेय पुरवा निवासी रामपति का मिट्टी से बना छप्पर युक्त घर गिरकर ध्वस्त हो गया। साथ ही इनके भतीजों का भी घर गिर रहा है। इस गांव के निवासी श्रीनाथ शुक्ल ने बताया कि कई अन्य लोगों की दीवारें गिर रही हैं। आरआइ अवधेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि लेखपाल को भेजा गया है।