Move to Jagran APP

नामांकन आज से, कलेक्ट्रेट में जिपं सदस्य, ब्लॉकों में अन्य पदों के लिए दाखिल होंगे पर्चे

- सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा नामांकन शांति-व्यवस्था के लिए लगाई गई ड्यूटी संवाद

By JagranEdited By: Published: Tue, 06 Apr 2021 09:36 PM (IST)Updated: Tue, 06 Apr 2021 09:36 PM (IST)
नामांकन आज से, कलेक्ट्रेट में जिपं सदस्य, ब्लॉकों में अन्य पदों के लिए दाखिल होंगे पर्चे
नामांकन आज से, कलेक्ट्रेट में जिपं सदस्य, ब्लॉकों में अन्य पदों के लिए दाखिल होंगे पर्चे

- सुबह आठ बजे से शाम पांच बजे तक होगा नामांकन, शांति-व्यवस्था के लिए लगाई गई ड्यूटी

loksabha election banner

संवादसूत्र, गोंडा : पंचायत चुनाव को लेकर नामांकन के इंतजार की घड़ियां खत्म हो गई हैं। सदस्य जिला पंचायत पद के लिए नामांकन पत्र कलेक्ट्रेट परिसर स्थित विभिन्न न्यायालयों में दाखिल किए जाएंगे। जबकि, प्रधान, बीडीसी व सदस्य ग्राम पंचायत के लिए नामांकन प्रक्रिया संबंधित ब्लॉक मुख्यालय पर संपन्न होगी।

----

आंकड़ों पर एक नजर

-01 जिला पंचायत

-16 क्षेत्र पंचायत

-1214 जिले में कुल ग्राम पंचायतें

-09 ग्राम पंचायतों में नहीं होंगे प्रधान व सदस्य के चुनाव

-1204 ग्राम पंचायतों में होंगे सभी पदों के लिए चुनाव

-1612 सदस्य क्षेत्र पंचायत के वार्ड

-15410 सदस्य ग्राम पंचायत के वार्ड

-65 सदस्य जिला पंचायत वार्ड

--------------

क्या है चुनाव की समय सारिणी

- नामांकन की अवधि : सात से आठ अप्रैल, सुबह आठ बजे से सायं पांच बजे तक। नामांकन पत्रों की जांच : नौ से दस अप्रैल, सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक। नामांकन पत्र की वापसी : 11 अप्रैल, सुबह आठ बजे से दोपहर बजे तक। चुनाव चिन्ह आवंटन : 11 अप्रैल, दोपहर तीन बजे से कार्य समाप्ति तक। मतदान : 19 अप्रैल, सुबह सात बजे से शाम छह बजे तक। मतगणना : दो मई सुबह आठ बजे से कार्य की समाप्ति तक।

----------------- किस न्यायालय पर कौन कर सकेगा जिपं सदस्य पद का नामांकन

- जिपं के वार्ड संख्या एक से 17 तक न्यायालय मुख्य राजस्व अधिकारी, वार्ड संख्या 18 से 33 तक न्यायालय अपर जिलाधिकारी, वार्ड संख्या 34 से 49 तक न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी द्वितीय व वार्ड संख्या 50 से 65 तक न्यायालय अपर उप जिलाधिकारी तृतीय के कक्ष में नामांकन पत्र दाखिल किए जाएंगे। सीआरओ न्यायालय पर एएसडीएम ज्ञानचंद गुप्त, एडीएम न्यायालय पर उपायुक्त उद्योग अश्विन कुमार वर्मा, अपर उपजिलाधिकारी द्वितीय के न्यायालय पर जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी गौरव स्वर्णकार व अपर उपजिलाधिकारी तृतीय के न्यायालय पर अधिशासी अभियंता गुण नियंत्रण खंड तुफानी चंद्रावत को एआरओ नियुक्त किया गया है।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.