Move to Jagran APP

चुनाव के लिए राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाया चंदा

बसपा महासचिव ने भाजपा सरकार पर मढ़ा आरोप

By JagranEdited By: Published: Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM (IST)Updated: Tue, 31 Aug 2021 11:21 PM (IST)
चुनाव के लिए राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाया चंदा
चुनाव के लिए राम मंदिर निर्माण के नाम पर जुटाया चंदा

गोंडा: बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सतीश चंद्र मिश्र ने भाजपा सरकार पर गंभीर आरोप मढ़ा है। कहा है कि अयोध्या में श्री राम मंदिर का चंदा इसलिए लिया गया कि 2022 में उस पैसे से चुनाव लड़ा जा सके। भारतीय जनता पार्टी ने राम के नाम पर करोड़ों रुपये ले लिया, लेकिन अभी तक राम मंदिर का निर्माण नहीं हो सका।

prime article banner

नगर के टाउन हाल में आयोजित प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन में बसपा महासचिव ने कहा कि बसपा कामकाजी पार्टी है। भाजपा अत्याचारी है। उन्होंने कहा कि हमारे अयोध्या दौरे पर प्रश्न उठाए गए, हमारे धर्म में बचपन से संस्कार मिलते हैं। भगवान की स्तुति कर घर से बाहर निकलते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से भाजपा खुश नहीं थी। इनके लिए राम का नाम सिर्फ एक वोट बैंक है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले ने भाजपा की राजनीति खत्म कर दी। उन्होंने कहा कि सरकारी बजट से हजारों करोड़ रुपए खर्च करने के बाद भी अयोध्या को सोने की नगरी नहीं बनाया जा सका। उन्होंने कहा कि भाजपा ने जितने वादे किए थे सब झूठे निकले है। युवाओं को नौकरी नहीं मिली, लेकिन नौकरी जरूर ले ली गई। सार्वजनिक उपक्रमों को निजी कंपनियों को बेचा जा रहा है। देश की धरोहरों को निजी हाथों में बेचा जा रहा है। हालात यह बन गए हैं कि देश उद्योगपति ही चला रहे हैं।

बसपा महासचिव ने आरोप लगाया कि महिलाओं के साथ अपराध बढ़े हैं। किसानों का उत्पीड़न हो रहा है। किसानों की दुश्मन भाजपा सरकार है। भाजपा ने कहा था कि किसान की आय दोगुनी कर देंगे, लेकिन आय नहीं बढ़ी उल्टा किसानों को लाठी मिली। ब्राह्मणों को खोज-खोज कर एनकाउंटर किया जा रहा है। बसपा महासचिव ने कहा कि प्रदेश में ब्राह्मणों की संख्या 16 फीसद है, लेकिन वह गुटबाजी का शिकार हैं। ऐसे में ब्राह्मणों को एकजुट होकर अपनी ताकत दिखानी होगी। उन्होंने वादा किया कि बसपा सत्ता में आई तो अयोध्या व मथुरा का समग्र विकास किया जाएगा। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नकुल दुबे, अयोध्या के महंथ दशरथ दास, मनोज कनौजिया समेत कई पदाधिकारी मौजूद रहे। इससे पूर्व उनका जगह-जगह स्वागत किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.