रामतेज अध्यक्ष व सूर्यकांत बने मंत्री
ल के अधिवक्ता संघ का चुनाव बुधवार तहसील परिसर में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ। चुनाव समिति के सदस्य रामसभा मिश्र ने बताया कि बुधवार को तहसील बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों चुनाव हुआ। मतदान के बाद मतगणना कराई गई। जिस
गोंडा : तहसील अधिवक्ता संघ का चुनाव बुधवार तहसील परिसर में गहमागहमी के बीच संपन्न हुआ। चुनाव समिति के सदस्य रामसभा मिश्र ने बताया कि बुधवार को मतदान के बाद मतगणना कराई गई। इसमें संजय मिश्र ने 91 मतों से अध्यक्ष पद पर कब्जा जमाया। प्रतिद्वंद्वी रामतेज तिवारी को 79, जितेंद्र सिंह 24 व जगदीश प्रसाद को एक वोट मिला। मंत्री पद पर पर 84 मत पाकर सूर्यकांत तिवारी विजयी घोषित किए गए। इसी पद के उम्मीदवार चंदप्रकाश को 54, ओमप्रकाश यादव 34 व रामबाबू को 17 मतों से संतोष करना पड़ा। तीन पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया। उपाध्यक्ष रक्षाराम तिवारी, कोषाध्यक्ष सुरेश पांडेय एवं संयुक्त मंत्री के पद पर अमरेश चतुर्वेदी निर्वाचित हुए हैं।