गणतंत्र दिवस परेड में शामिल होंगी अर्पिता
संवादसूत्र परसपुर (गोंडा) परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा अर्पिता सिंह को गणतंत्र दिवस के परेड में सम्मिलित किया गया है। यह गोरखपुर जोन से इकलौती छात्रा है जिसका चयन गणतंत्र दिवस के परेड के लिए किया गया है। एनसीसी की ललक इसे बहराइच जिला से य
गोंडा: परसपुर के तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज की छात्रा अर्पिता सिंह को दिल्ली में आयोजित गणतंत्र दिवस के परेड में सम्मिलित किया गया है। वह गोरखपुर जोन से इकलौती छात्रा हैं, जिनका चयन इस परेड के लिए किया गया है।
मूल रूप से ग्राम गांगूदेवर गंगवल जिला बहराइच की रहने वाली अर्पिता पुत्री प्रवीण कुमार सिंह एनसीसी लेना चाहती थीं लेकिन, वहां के नजदीकी कॉलेज में यह सुविधा नहीं थी। उसने यह बात परसपुर के आंटा के रोहनी पुरवा के रहने वाले बहनोई बृजेश सिंह से बताई। उन्होंने उसे अपने यहां बुला लिया और वर्ष 2018 में उसका नाम तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज में लिखा दिया। यहां उसको एनसीसी मिल गई। वर्ष 2019 में गोरखपुर में आयोजित प्रथम, द्वितीय व तृतीय कैंप में शामिल हुईं। इसी वर्ष नोएडा में आयोजित आरडीसी प्रथम व द्वितीय कैंप में शामिल होने का मौका मिला। समूचे गोरखपुर जोन से मात्र अर्पिता का चयन गणतंत्र दिवस पर दिल्ली के राजपथ पर आयोजित परेड के लिए किया गया है। इसके रिहर्सल के लिए वह 10 दिसंबर से नोएडा में हैं। तुलसी स्मारक इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य माधवशरण पांडेय, एनसीसी लेफ्टिनेंट कर्नल एनके मिश्र, राजेश प्रताप सिंह राजू ने खुशी जताई है।