बार एसोसिएशन की चुनावी प्रक्रिया शुरू
एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। ये प्रक्रिया शुक्रवार को सुबह दस बजे तक चलेगी। इसके बाद नाम वापसी होगी। जो चार जनवरी को दो बजे तक होगी। फिर नामांकन पत्रों की जांच व वैध
गोंडा : बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव का बिगुल बज चुका है। निवर्तमान बार अध्यक्ष ने कार्यकारिणी के चुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
निवर्तमान अध्यक्ष श्रवण कुमार शुक्ल ने बताया कि बार एसोसिएशन की कार्यकारिणी चुनावी प्रक्रिया के तहत गुरुवार अधिवक्ताओं ने नामांकन किया। ये प्रक्रिया शुक्रवार को सुबह दस बजे तक चलेगी। इसके बाद नाम वापसी होगी। जो चार जनवरी को दो बजे तक होगी। फिर नामांकन पत्रों की जांच व वैध नामांकनों की घोषणा शाम चार बजे की जाएगी। मतदान आठ जनवरी की सुबह आठ बजे से मध्यान्ह दो बजे तक होगा। इसी दिन ढाई बजे मतगणना शुरू हो जाएगी।