Move to Jagran APP

प्रतिमा विसर्जन के साथ आज होगा रावण के पुतले का दहन

गोंडा दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में ट्रैक्टर-ट्राली का नहीं होगा प्रयोग डीजे बजाने पर रोक।

By JagranEdited By: Published: Thu, 14 Oct 2021 10:08 PM (IST)Updated: Thu, 14 Oct 2021 10:08 PM (IST)
प्रतिमा विसर्जन के साथ आज होगा रावण के पुतले का दहन
प्रतिमा विसर्जन के साथ आज होगा रावण के पुतले का दहन

संसू, गोंडा : बुराई पर अच्छाई के जीत के प्रतीक दशहरा पर्व पर शुक्रवार को रावण के पुतले का दहन प्रभु श्रीराम करेंगे। साथ ही कुंभकर्ण, मेघनाथ का भी वध होगा। प्रशासन ने कार्यक्रम को लेकर रामलीला मैदान में सुरक्षा के प्रबंध किए हैं।

loksabha election banner

शहर के पटेलनगर में रावण सहित अन्य का का पुतला तैयार किया गया है। रामलीला मैदानों में पुतले रखे गए हैं। पंतनगर रामलीला मैदान में श्रीराम अपनी बानरी सेना के साथ रावण संग युद्ध करेंगे। विजयदशमी पर भगवान राम के शब्दभेदी बाण से रावण को जलाकर राख किया जाएगा। शहर के मालवीय नगर व रानी बाजार में भी रावण का पुतला दहन किया जाएगा। वजीरगंज : थाना परिसर में थानाध्यक्ष प्रबोध कुमार की अध्यक्षता में दुर्गा पूजा समितियों के पदाधिकारियों की बैठक हुई। एसओ ने बताया कि मूर्ति विसर्जन में ट्रैक्टर-ट्राली का उपयोग नहीं होगा। छोटी गाड़ियों का उपयोग करना होगा। डीजे प्रतिबंधित है। विसर्जन जुलूस हाईवे पर नहीं रोका जाएगा। वाहन बिना कहीं रुके सीधे विसर्जन स्थल तक जाएंगे। एक मूर्ति के साथ केवल 10 लोगों को साथ रहने की अनुमति होगी। कोई व्यक्ति नशा करके मूर्ति विसर्जन में सम्मिलित नहीं होगा। रास्ते में अबीर गुलाल का प्रयोग नहीं होगा। वीडियोग्राफी की जाएगी।

परसपुर : नगर पंचायत में प्रसिद्ध दशहरा का जुलूस निकाला गया। कई वाहनों पर राम, लक्ष्मण, सीता, हनुमान, विश्वामित्र, वशिष्ठ, रावण, कुंभकर्ण, मेघनाद के प्रतीक रूपों को बैठाकर नगर के विभिन्न मार्गों से जुलूस निकला। रामलीला का मंचन किया गया। लोहंगपुर के सहजौरा गांव में स्थित सम्मयथान पर प्रमोद मिश्र की अगुवाई में रामलीला का मंचन हो रहा है। सुरक्षा के रहेंगे पुख्ता इंतजाम

-दुर्गा प्रतिमा विसर्जन जुलूस व दशहरा को लेकर पुलिस व प्रशासन ने व्यवस्था चुस्त दुरुस्त की है। अधिकारियों की टीमों ने विसर्जन स्थलों का निरीक्षण करके तैयारियों का जायजा लिया। पूजा कमेटी के पदाधिकारियों से एहतियात बरतने के निर्देश दिए गए हैं। कोविड की गाइडलाइन का कड़ाई से पालन कराने का निर्देश दिया गया। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार मिश्र ने बताया कि विजयदशमी व प्रतिमा विसर्जन को लेकर पुलिस टीमें लगाई गई हैं। थानाध्यक्षों के साथ अतिरिक्त पुलिस व पीएसी की टीमों को लगाया गया है। पुलिस टीमें भ्रमण पर भी रहेंगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.