डीआइजी व एसपी ने चलाया फावड़ा, चलाया स्वच्छता अभियान
जलभराव की समस्या पर विशेष फोकस
By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:26 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 12:26 AM (IST)
गोंडा: रविवार को पुलिस लाइंस में स्वच्छता अभियान चलाया गया। परिसर में पुलिस अधिकारियों ने भ्रमण कर जगह-जगह एकत्र गंदगी को साफ करवाया। डीआइजी डॉ. राकेश सिंह व एसपी आरके नैय्यर ने खुद फावड़ा चलाकर परिसर की सफाई की। साथ ही पुलिस कर्मियों का आह्वान किया कि पुलिस लाइंस को साफ सुथरा रखें। कहीं पर भी जलभराव की समस्या न हो, इस पर विशेष फोकस रखें।
डीआइजी रविवार को एसपी के साथ पुलिस लाइंस पहुंच गए। वहां पर उन्होंने पुलिस अधिकारियों को पुलिस लाइंस से लेकर थानों तक साफ-सफाई रखने पर जोर दिया। साथ ही यहां पर बाद में पौधारोपण भी किया गया। इस मौके पर सीओ सदर लक्ष्मीकांत गौतम, प्रतिसार निरीक्षक यशवंत प्रताप सिंह आदि मौजूद थे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें