Move to Jagran APP

आज से चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान

1171 टीमें दस दिनों तक घर-घर देंगी दस्तक 5.95 लाख घरों तक पहुंचने का लक्ष्य निगरानी करेंगे सुपरवाइजर

By JagranEdited By: Published: Sat, 04 Jul 2020 10:53 PM (IST)Updated: Sun, 05 Jul 2020 06:07 AM (IST)
आज से चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान
आज से चलेगा विशेष सर्विलांस अभियान

गोंडा: आज से जिले में कोरोना मरीजों को लेकर विशेष सर्विलांस अभियान शुरू हो रहा है। पोलियो की तर्ज पर घर-घर चलने वाले अभियान में टीमें घरों पर पहुंचकर जानकारी जुटाएंगी। जिसके आधार पर सैंपलिग कराई जाएगी। टीमें घरों पर पहुंचकर निशान भी लगाएंगी।

loksabha election banner

सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि अभियान दस दिनों तक चलेगा। इसके लिए जिले भर 1171 टीमें बनाई गई है। हर टीम में एक आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व एक आशा बहू कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। अभियान के दौरान 5 लाख 95 हजार 521 घरों को चिन्हित किया गया है। जहां पर स्वास्थ्य टीमें जाएंगी। टीमें घर के सदस्यों के बारे में जानकारी करेंगी। जैसे कोई परदेस से तो नहीं आया है, किसी को खांसी, जुकाम या बुखार तो नहीं है। इनके कार्यों पर निगरानी के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किए गए हैं। इसको लेकर अधीक्षकों की बैठक की गई। जिसमें आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

लिया जायजा

- नोडल अधिकारी राकेश शर्मा ने कोविड अस्पताल पहुंचकर स्वस्थ होकर जा रहे मरीजों से बात की। उन्हें मिल रही सुविधाओं के बाबत जानकारी हासिल की। साथ ही अन्य आवश्यक निर्देश दिया। नोडल अधिकारी ने वजीरगंज सीएचसी का भी जायजा लिया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.