यातायात नियम दरकिनार, चालक मनमानी भर रहे रफ्तार
यातायात नियमों के पालन की सीख देने को पुलिस व
गोंडा : यातायात नियमों के पालन की सीख देने को पुलिस व परिवहन विभाग ने भले ही कई कार्यक्रम आयोजित किया हो लेकिन, सड़क पर इसका असर नहीं दिख रहा है। मोटर साइकिल पर तीन पर लोग बैठकर सफर करते हैं। यही नहीं, डग्गामार वाहन भी मनमानी फर्राटा भर रहे हैं। चालक संख्या से अधिक यात्रियों को बैठाकर यात्रा कराते हैं। इन पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।
सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के तमाम जतन किए जाने का दावा किया जा रहा है। अभियान व चालान काटा जा रहा है लेकिन, गंभीरता नहीं दिखाई पड़ रही है। लोग मनमाना फर्राटा भरने से बाज नहीं आ रहे हैं। हेलमेट व सीटबेल्ट पहने बिना ही वाहन चलाते हैं। मनमाने वाहन संचालन से सड़क दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। जागरूकता के अभाव में लोग मान नहीं रहे हैं। परिवहन विभाग के प्रवर्तन दल के अधिकारी भी चेकिग के नाम पर महज खानापूरी करते हैं। वहीं चौराहा-चौराहा पुलिस व होमगार्ड के जवान तैनात रहते हैं लेकिन, ये मनमानी करने वालों को रोकने की जहमत नहीं उठा रहे हैं। इससे दुर्घटना की संभावना बढ़ी है। लोग नियमों को धता बता कर मनमानी फर्राटा भर रहे हैं।
ऐसे कैसे सड़क हादसों पर लगेगी लगाम
- अभी नवंबर में पुलिस व परिवहन विभाग ने सड़क सुरक्षा कार्यक्रम आयोजित किया लेकिन, यहां रोडवेज की ही कई बसों में फॉग लाइट नहीं लगाई गई है। ऐसे में कोहरे में गाड़ी संचालन में दिक्कत होती है। इनकी फर्श टूटी हुई है। इससे यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। डग्गामार की मनमानी तो जगजाहिर है। बोले जिम्मेदार
- सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी संजीव कुमार सिंह ने बताया कि वाहन चालकों को नियमों के पालन की सीख दी गई है। मनमानी फर्राटा भरने वालों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है।