Move to Jagran APP

सेकेंड लीड-बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान, ठिठुर रहे किसान

बलरामपुर एक घंटे धूप के बाद फिर शुरू हुआ सर्द हवाओं का सितम।

By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Jan 2022 11:22 PM (IST)Updated: Wed, 19 Jan 2022 11:22 PM (IST)
सेकेंड लीड-बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान, ठिठुर रहे किसान
सेकेंड लीड-बर्फीली हवाओं ने गिराया तापमान, ठिठुर रहे किसान

जागरण टीम, बलरामपुर : बर्फीली हवाएं चलने से तापमान में काफी गिरावट आ गई है। बुधवार की सुबह से बदरी छाई रही। दोपहर में सूर्यदेव के दीदार हुए तो लोगों के चेहरे खिल गए। एक घंटे बाद पुन: बदरी होने से तापमान में फिर गिरावट आनी शुरू हो गई। बढ़ी गलन ने मुश्किलें बढ़ा दी। अधिकतम 20 न्यूनतम छह डिग्री रहा। गलन बढ़ने से लोग अलाव सेंककर ठंड से बचते नजर आए, लेकिन उन्हें ज्यादा देर तक राहत नहीं मिली। बर्फीली हवाओं से परेशान लोग सार्वजनिक स्थलों पर ठिठुरने को विवश रहे।

loksabha election banner

गन्ना क्रय केंद्रों पर नहीं दिखे अलाव के इंतजाम:

भले ही जिला प्रशासन ने गन्ना क्रय केंद्रों पर अलाव जलवाने के निर्देश दिए हैं, लेकिन यह केवल कागजों में ही सीमित है। गन्ना क्रय केंद्रों पर आए किसान ठिठुर रहे है। जिम्मेदार व्यवस्था को आल इज वेल बता रहे हैं। सादुल्लाहनगर के गूमा फातिमाजोत, मद्दोघाट, जखौली गन्ना क्रय केंद्र पर अलाव नहीं दिखा। दतौली चीनी मिल क्षेत्र के इन क्रय केंद्रों पर किसान ठंड से बचने के लिए दुबके दिखे। राम नरेश, अखिलेश, विनोद, अमेरिका ,जमुना, राम फेर का कहना था कि ठंड से बचाव के इंतजाम नहीं हैं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दे रहा है। पेहर क्षेत्र के महुआढार, गनवरिया गन्ना क्रय केंद्रों पर अलाव नहीं दिखा। विश्वनाथ वर्मा ,छोटू वर्मा,सलमान,असलम ने बजाज चीनी मिल पर नाराजगी जताई। हरैया सतघरवा क्षेत्र के गन्ना क्रय केंद्र शिवपुरा में किसान गन्ने की पत्तियों व पुआल जलाकर ठंड से बचाव करते दिखे। किसान रमेश कुमार, लाल बाबू राम कुमार ने बताया कि चीनी मिल प्रशासन को किसानों की चिता नहीं है। कागजों में ही क्रय केंद्रों पर मिल अलाव जलवा रही है। अपर जिलाधिकारी राम अभिलाष का कहना है कि सार्वजनिक स्थानों पर अलाव जलवाने का निर्देश दिया गया है। क्रय केंद्रों की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.