अस्पताल में डॉक्टरों की मनमानी का 'राज'
गोंडा : स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर होने का भले ही अफसर दावा कर रहे हों, लेकिन जिला अस्
गोंडा : स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर होने का भले ही अफसर दावा कर रहे हों, लेकिन जिला अस्पताल में हकीकत कुछ अलग है। पहले डॉक्टरों कमी तो दूसरी तरफ तैनात चिकित्सक भी मनमानी का राज चला रहा है। हड्डी व चर्मरोग विभाग में गुरुवार को मरीज व कर्मचारी तो मौजूद थे, लेकिन कोई चिकित्सक नजर नहीं आया। माधवनगर निवासी रामशब्द चिकित्सक का इंतजार करते दिखे। उनका कहना था कि हाथ में चोट लग गई थी। इलाज के लिए आए थे, लेकिन डॉक्टर ही नहीं है। कर्मचारियों ने बताया कि वह फैजाबाद किसी ड्यूटी में गए हैं। मेवातियान से आईं हाजरा को भी निराश होकर लौटना पड़ा। चर्मरोग विभाग में भी चिकित्सक की कुर्सी खाली थी। सीएमओ डॉ. एसके श्रीवास्तव का कहना है कि मामले की जानकारी की जा रही है। यदि मनमानी की गयी है तो संबंधित से जवाब-तलब किया जाएगा।