कपिल महोत्सव में बही आस्था की गंगा
संसू शिवदयालगंज (गोंडा) भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान कपिल के आश्रम कुटिला सरयू सं
संसू, शिवदयालगंज (गोंडा) : भगवान विष्णु के पांचवें अवतार भगवान कपिल के आश्रम कुटिला सरयू संगम स्थल महंगूपुर में आयोजित छह दिवसीय कपिल महोत्सव गुरुवार को भंडारे के साथ संपन्न हुआ।
प्रत्येक वर्ष की भांति इस बार भी कपिल महोत्सव में आस्था की गंगा बही। नौ जनवरी से 13 जनवरी तक श्रीविष्णु सहस्त्रनाम पाठ व लक्ष्मी नारायण यज्ञ का आयोजन हुआ। गुरुवार को मकर संक्रांति तिथि पर सवामणी हवन के पुर्णाहुति हुई। मध्यांतर 12 बजे भगवान कपिल का प्राकट्योत्सव हुआ। भगवान कपिल जन्मोत्सव पर महिलाओं ने सोहर गीत भी गाए। भगवान को 56 भोग भी लगाया गया। सायंकाल से भंडारे का आयोजन किया गया। रात्रि में 21 किलो के केक का भी भोग लगाया गया।
गुरुवार को कपिल महोत्सव में कैसरगंज सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पहुंचकर भगवान कपिल से जुड़े पौराणिक महत्वों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने मंदिर समिति से कपिल मुनि से जुड़े अन्य तथ्यों को उपलब्ध कराने की भी बात कही। कार्यक्रम में अयोध्या महापौर ऋषिकेश उपाध्याय भी पहुंचे। गांव के ही दिनेश पांडेय ने भगवान कपिल को आधा किलो का चांदी का मुकुट अर्पण किया। पूर्व कृषि अधिकारी प्रकाश चंद्र ने जरूरतमंदों को रजाई वितरण भी किया। कार्यक्रम में शरद पांडेय, सुधीर पांडेय, नवनीत पांडेय, धनुषधारी, दिवाकर, सौरभ, शुभम, मोनू पंडित, देवमणि मौजूद रहे।
------------------
राम मंदिर निर्माण के लिए बढे़ हाथ, एक करोड़ देंगे सदर विधायक
संसू, गोंडा: अयोध्या में श्री राम जन्मभूमि पर मंदिर निर्माण के लिए शुक्रवार से निधि समर्पण अभियान का शुभारंभ हुआ। इसमें विभिन्न क्षेत्रों के लोगों ने प्रतिभाग कर आर्थिक सहयोग प्रदान किया। सदर विधायक प्रतीक भूषण सिंह ने एक लाख 21 हजार रुपये देने के साथ ही स्वयं व पत्नी की ओर से एक करोड़ रुपये देने का ऐलान किया है।नवीन गल्ला मंडी में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ, विश्व हिदू परिषद, बजरंग दल, भाजपा के पदाधिकारियों के संयोजन में आयोजित कार्यक्रम में व्यवसायी दीपक अग्रवाल की पुत्री निधि अग्रवाल ने पहला वेतन 75 हजार रुपये, दीपक अग्रवाल ने एक लाख एक ह•ार रुपये, संजीत जायसवाल की माता कामेश जायसवाल ने अपने जीवन भर की संग्रहित राशि 5 लाख रुपए,चिकित्सक डॉ. ओएन पांडेय ने एक लाख एक हजार रुपए, अमित सिंह ने 51 हजार, सुशील शुक्ला ने 51 हजार, अधिवक्ता रामकरन मिश्र ने 51 हजार व विष्णु शुक्ला ने 11 हजार रुपये की निधि समर्पित की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संघ के सह प्रांत प्रचारक मनोज जी ने कहा कि यह अभियान धन संग्रह का नहीं बल्कि समर्पण का है।