Move to Jagran APP

भाजपाईयों ने बांटा मास्क और सैनिटाइजर

केंद्र की सरकार के एक वर्ष पूर्ण होने पर मास्क व सैनिटाइजर वितरण के साथ लोगों को उपलब्धियां बताईं।

By JagranEdited By: Published: Sun, 14 Jun 2020 11:34 PM (IST)Updated: Mon, 15 Jun 2020 06:06 AM (IST)
भाजपाईयों ने बांटा मास्क और सैनिटाइजर
भाजपाईयों ने बांटा मास्क और सैनिटाइजर

गोंडा : परिवार संपर्क अभियान के तहत रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने अपने बूथ पर केंद्र की सरकार के दूसरी बार एक वर्ष पूर्ण होने पर मास्क व सैनिटाइजर वितरण के साथ लोगों को उपलब्धियां बताईं।

loksabha election banner

जिला मीडिया प्रभारी विष्णु प्रताप शुक्ला ने बताया कि कैबिनेट मंत्री रमापति शास्त्री ने पूरेडाढू, सांसद बृजभूषण शरण सिंह व विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने तरबगंज के विश्नोहरपुर व चौखड़िया में, विधायक प्रभात वर्मा ने बभनजोत मंडल के बस्तीखास बूथ पर, विधायक प्रतीक भूषण झंझरी पूर्वी मंडल के चिश्तीपुर, विधायक बावन सिंह, वरिष्ठ नेता शेष नारायण मिश्रा, अकबाल बहादुर तिवारी, महेश नारायण तिवारी, रमाकांत त्रिपाठी ने भी संपर्क स्थापित कर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताया।

हलधरमऊ : भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सदरुद्दीन शाह बाबा की मजार पर मास्क और सैनिटाइजर का विरतण किया गया। जिला महामंत्री इमरान खान द्वारा सज्जादानशीन सलमान वारसी सहित जायरीनों को मास्क और सैनिटाइजर देकर कोरोना से बचाव के लिए जागरूक किया गया। फैज रजा सिद्दीकी, सैय्यद फैसल शाह, अलीम अब्बास, वली मोहम्मद, वारसी, जावेद मौजूद रहे।

पहाड़ापुर मंडल के छतौरा में संपर्क कर सरकार की नीतियों व कोरोना संक्रमण से बचाव की जानकारी दी गई और सामग्री वितरण किया गया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.