Move to Jagran APP

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रम, किया नमन

भाजपाइयों ने बूथवार आयोजित किए कार्यक्रम लिया संकल्प

By JagranEdited By: Published: Fri, 25 Sep 2020 10:49 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2020 05:01 AM (IST)
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रम, किया नमन
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर हुए कार्यक्रम, किया नमन

गोंडा : पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती शुक्रवार को जिले भर में धूमधाम से मनाई गई। प्रत्येक बूथ पर भाजपा पदाधिकारियों की मौजूदगी में कार्यक्रम हुए। अवध क्षेत्र के अध्यक्ष शेष नारायण मिश्र व जिलाध्यक्ष सूर्य नारायण तिवारी ने नवीन गल्ला मंडी स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उनके बताए आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

loksabha election banner

अवध क्षेत्र के अध्यक्ष ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति व मूल्यों की रक्षा व संरक्षण के लिए संघर्ष किया। अकबाल बहादुर तिवारी, पीयूष मिश्रा, रंजन शर्मा, शिब्बा बाबा, अरुण शुक्ला, राजा बाबू गुप्ता, आशीष त्रिपाठी, अंजू सिंह, राजेश रायचंदानी, राकेश तिवारी, अनुपम मिश्रा, सोनी सिंह, विशाल अग्रवाल उपस्थित रहे। विश्नोहरपुर में सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने पंडित दीनदयाल के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। खरगूपुर में बूथ अध्यक्षों व कार्यकर्ताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित किया। विजय पाल सिंह, रविन्द्र कश्यप, डॉ. दिनेश तिवारी, पदुमनाथ शुक्ल मौजूद रहे। तरबगंज में विधायक प्रेम नारायण पांडेय ने कस्बा स्थित पंडित दीनदयाल की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी, श्रीनारायण पांडेय, कमलेश कुमार पांडेय, मनोज तिवारी, घनश्याम जायसवाल मौजूद रहे। बभनजोत में बूथ संख्या 17 सैदापुर में गौरा के विधायक प्रभात कुमार वर्मा ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनके जीवन पर प्रकाश डाला। सूर्यभान गुप्ता, राम नैन वर्मा , झिनकान चौधरी, नीरज पटेल, शिव बरन, विक्रम प्रसाद, वीरेंद्र कुमार ,सुभाष तिवारी,राम उजागर, राम शुभावन मौजूद रहे। हलधरमऊ में भाजपा किसान मोर्चा के जिला महामंत्री धर्मपाल सिंह, रितेंद्रपाल सिह, देवानन्द, दिनेश यादव मुन्ना यादव गुरबख्श , अनंतराम वर्मा, अनुपम सिंह, अखिलेश गुप्त, पवन यादव, विजय कुमार, विजयशंकर ने पुष्प अर्पित किया। जयप्रभा ग्राम में पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती दीनदयाल शोध संस्थान में हर्षोल्लास से मनाई गई। रामकृष्ण तिवारी, राम प्रकाश शुक्ल, वेद प्रकाश पांडेय, विजय शंकर मिश्रा, रमापति शुक्ल, पुष्पेंद्र सिंह गुर्जर, पवन शुक्ल उपस्थित रहे। शिवदयालगंज में कटरा कुटी पीठ धाम पर पंडित दीनदयाल की जयंती समारोह पूर्वक मनाई गई। प्रतिमा के माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ कार्यक्रम की शुरूआत हुई।। संचालन महंत गया दास ने किया। चितामणि तिवारी, महंत ज्ञान दास, महंत स्वामी चिन्मयानंद दास, अरुण सिंह, पंडित परशुराम शर्मा उपस्थित रहे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.