अजब-गजब : भैंस ने सफेद रंग की पडिय़ा को दिया जन्म
गोंडा में सफेद रंग की पडि़या का जन्म क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है। वहीं विशेषज्ञ भी इसे एक अचंभा ही मान रहे हैं।
गोंडा, (जेएनएन) । आपने गाय को काला, भूरा और सफेद रंग का बच्चा देने के बारे में सुना और देखा भी होगा, लेकिन यहां एक भैंस ने सफेद रंग की पडिय़ा को जन्म दिया। यह वाक्या क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है। सफेद रंग की पडि़या की खबर सुनकर दूर-दूर से लोग उसे देखने आ रहे हैं। वहीं विशेषज्ञ भी इसे एक अचंभा ही मान रहे हैं।
मामला परसपुर के पसका छत्तरपुरवा गांव का है। इस गांव के प्रेम कुमार उपाध्याय की भैंस ने सफेद रंग की पडिय़ा को जन्म दिया है। पशुपालक की मानें तो सोमवार को भैंस बीमार हो गई। कुछ समय के बाद उसने एक सफेद रंग की पडिय़ा को जना। इसकी खबर होने पर गांव के लोगों की भीड़ पडिय़ा को देखने के लिए जुट गई। हर कोई इसे पहला वाक्या मान रहा है। प्रेम कुमार के मुताबिक भैंस व पडिय़ा स्वस्थ है। इसे देखने के लिए उनके यहां गांव वालों की भीड़ लग गई।
क्या कहते हैं अधिकारी
गोंडा कृषि विज्ञान केंद्र के अध्यक्ष डॉ. उपेंद्रनाथ सिंह ने बताया कि महिषवंशीय पशु के सफेद रंग बछड़ा देने का मामला मैंने भी पहली बार सुना है। म्यूटेंट करेक्टर (उत्परिवर्ती वर्ण) के चलते कभी-कभी ऐसा हो जाता है।