Move to Jagran APP

आजादनगर कॉलोनी सील, 13 परिवार क्वारंटाइन

रेल कर्मी के संपर्क में आए लोगों की खोज के लिए लगाई गईं टीमें कोविड को लेकर विशेष सर्विलांस अभियान शुरू घर-घर ली जा रही जानकारी

By JagranEdited By: Published: Mon, 06 Jul 2020 12:46 AM (IST)Updated: Mon, 06 Jul 2020 06:02 AM (IST)
आजादनगर कॉलोनी सील, 13 परिवार क्वारंटाइन
आजादनगर कॉलोनी सील, 13 परिवार क्वारंटाइन

गोंडा: शनिवार की रात एक रेल कर्मी के कोरोना पॉजिटिव मिलने के बाद शहर की आजादनगर कॉलोनी को सील कर दिया गया है। रेलकर्मी के आवास के समीप रह रहे 13 परिवारों को क्वारंटाइन किया गया है।

loksabha election banner

शहर के आजादनगर कॉलोनी निवासी रेलकर्मी के पॉजिटिव आने के बाद रविवार को यहां पर स्वास्थ्य टीम ने कैंप लगाकर जांच की। नेशनल मोबाइल यूनिट टीम द्वारा कराई गई सैंपलिग में आसपास रह रहे लोगों के नमूने लिए गए हैं। कोतवाल नगर आलोक राव ने बताया कि पुलिस की टीम को निगरानी के लिए लगाया गया है। सीएमओ डॉ. मधु गैरोला ने बताया कि जिले भर में कोविड के मरीजों की खोज के लिए विशेष सर्विलांस अभियान जिले भर में शुरू कर दिया गया है। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। जिसमें स्वास्थ्य टीमें घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगी।

आयुक्त महेंद्र कुमार ने बताया कि वैसे मंडल में अब तक 376 कोरोना पॉजिटिव स्वस्थ होकर घर जा चुके हैं। शेष बचे 81 कोरोना पॉजिटिव का इलाज चल रहा है। रविवार को मंडल से 1325 सैंपल जांच के लिए भेजे गए हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.