एबीवीपी ने निकाली राम मंदिर संकल्प रैली
गोंडा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राममंदिर संकल्प रैली निकाली। इटियाथ
गोंडा : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने राममंदिर संकल्प रैली निकाली। इटियाथोक के बहलोलपुर से कोतवाली होते हुए पारासराय, गनवरिया व गिलौली तक रैली गई। इस दौरान लोगों को 25 नवंबर को अयोध्या चलने को प्रेरित किया।
संगठन के जिला प्रमुख रविकांत शुक्ल व नगर मंत्री शिवम पांडेय की अगुआई में रैली निकली। इस दौरान सभी को मंदिर निर्माण के संकल्प के साथ अयोध्या चलने को प्रेरित किया गया। मनोज, आलोक पांडे, सचिन मिश्र, वीरेंद्र तिवारी, नवनीत तिवारी, आशुतोष गुप्त, सूर्या ¨सह, शिवाकांत मिश्र मौजूद रहे। वजीरगंज : धर्म संसद को लेकर गुरुवार को जनजागरण यात्रा निकली जाएगी। इसमें लोगों को निर्धारित तिथि को अयोध्या जाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। उक्त जानकारी संघ के जिला कार्यवाहक रवींद्र गोस्वामी दी।