ताड़का वध की लीला पर बजीं तालियां
फुलवारी दर्शन में माता सीता व प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया
By JagranEdited By: Published: Tue, 20 Oct 2020 11:00 PM (IST)Updated: Wed, 21 Oct 2020 05:11 AM (IST)
गोंडा : नवाबगंज कस्बे के रामलीला मैदान में कलाकारों ने अपनी कला की भव्यता को प्रदर्शित करते हुए जोरदार मंचन किया। मुनि आगमन, ताड़का वध, फुलवारी, नगर दर्शन व रावण जन्म सहित तमाम लीलाएं दिखाईं। रामलीला कमेटी के द्वारा मास्क वितरण और सैनिटाइजेशन का कार्य भी कराया गया।
ताड़का वध के सीन पर दर्शक तालियां बजाने को मजबूर हो गए। फुलवारी दर्शन में माता सीता व प्रभु श्रीराम की लीला का मंचन कर दर्शकों को आश्चर्यचकित कर दिया। कलाकार राजू मिश्रा, बब्बन पाठक, शिवम पाठक ने बेहतरीन अभिनय किया। कमेटी के अध्यक्ष दिलीप चौधरी ने कोरोना महामारी की गाइडलाइन का पालन कराया। इस मौके पर किशन केसरवानी, संजय बंसल, नितीश केसरवानी, बेचू बाबा, सभासद सीताराम गुप्त मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें