तहसील मुख्यालयों पर लेखपाल संघ का धरना
राकेश मिश्र व हिमांचल तिवारी ने संबोधित किया। बीकापुर में धरने की अध्यक्षता अवधेशकुमार ने की। विनोदकुमार पांडेय दिनेशकुमार सिंह गिरीश राय सूर्यनारायन विश्वकर्मा एवं मिल्कीपुर तहसील में धरने को महेंद्रकुमार तिवारी अजयकुमार तिवारी देवीशरण मिश्र अशोककुमार मिश्र राजाराम यादव व कमलेश शर्मा ने संबोधित किया।
अयोध्या : लेखपाल संघ ने सदर तहसील समेत जिले के सभी तहसील मुख्यालयों पर लंबित मांगों के लिए धरना दिया। लेखपाल संघ की एसीपी विसंगति दूर करने, वेतन उच्चीकृत करने व पदनाम परिवर्तित करने समेत कई मांगें लंबे समय से लंबित हैं।
सदर तहसील में अशोक तिवारी की अध्यक्षता में आयोजित धरने का संचालन रामअभिलाख यादव ने किया। धरने को जिलाध्यक्ष अमरनाथ पांडेय, मंत्री जयनारायन तिवारी, बद्रीनाथ उपाध्याय, नंदलाल वर्मा व डॉ. पृथ्वीराज पांडेय ने संबोधित किया। धरने में गोमती पांडेय, रामकुंवर यादव, अब्दुलहक अंसारी, सुशीलकुमार सरोज आदि शामिल रहे। सोहावल तहसील में धरने को दिलीप कुमार सिंह, रामसुरेश, रविप्रकाश श्रीवास्तव, सुभाषचंद्र पांडेय, सुरेश पांडेय व दिनेश चौरसिया ने संबोधित किया। तहसील रुदौली में सौरभ सिंह, नकछेद भारती, रविप्रकाश पाठक, बृजनाथ द्विवेदी, राकेश मिश्र व हिमांचल तिवारी ने संबोधित किया। बीकापुर में धरने की अध्यक्षता अवधेश कुमार ने की। विनोद कुमार पांडेय, दिनेश कुमार सिंह, गिरीश राय, सूर्यनारायन विश्वकर्मा एवं मिल्कीपुर तहसील में धरने को महेंद्र कुमार तिवारी, अजय कुमार तिवारी, देवीशरण मिश्र, अशोक कुमार मिश्र, राजाराम यादव व कमलेश शर्मा ने संबोधित किया।