केले की खेती से किसान चुनें कामयाबी का रास्ता
गोंडा : किसान अनाज के साथ ही औद्यानिक खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं, केले की खेती फायदेमंद है। यह
By JagranEdited By: Published: Wed, 19 Sep 2018 11:09 PM (IST)Updated: Wed, 19 Sep 2018 11:09 PM (IST)
गोंडा : किसान अनाज के साथ ही औद्यानिक खेती करके अच्छी कमाई कर सकते हैं, केले की खेती फायदेमंद है। यह बात डीएम कैप्टन प्रभांशु श्रीवास्तव ने बेलसर के चिरेबसना गांव में निरीक्षण के दौरान कही। उन्होंने आजादनगर बाजार में संजय ¨सह के खेत में बोई गई केले की खेती का निरीक्षण कर जायजा लिया। उन्होंने कहा कि केले की खेती के साथ हल्दी व अदरक की खेती करके आमदनी बढ़ाई जा सकती है। आमदनी बढ़ने से किसानों में खेती के प्रति ललक बढेगी। केले की खेती को बढ़ावा देने के लिए सरकार अनुदान भी दे रही है। डीएम ने उद्यान निरीक्षक अनिल शुक्ला से टिश्यू कल्चर केले की खेती, ड्रिप इरीगेशन के बारे में जानकारी ली। इस दौरान एसपी लल्लन ¨सह, सीडीओ अशोक कुमार आदि मौजूद रहे।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें