ई लोक अदालत में निपटे 71 मामले
42 मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित वाद निस्तारित
By JagranEdited By: Published: Sun, 01 Nov 2020 10:35 PM (IST)Updated: Sun, 01 Nov 2020 10:35 PM (IST)
गोंडा : रविवार को जनपद न्यायालय में ई-लोक अदालत का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जनपद न्यायाधीश संजय शंकर पांडेय ने की। इसमें 29 पारिवारिक एवं 42 मोटर दुर्घटना प्रतिकर संबंधित वाद निस्तारित किए गए।
जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के प्रभारी सचिव/सिविल जज रविशंकर गुप्त ने बताया कि ई-लोक अदालत में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय दुर्ग नरायन सिंह ने 10 पारिवारिक वाद एवं मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी मयंक चौहान ने 42 वादों का निस्तारण किया। प्रथम अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय आफशां ने 08, द्वितीय अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय शैली रॉय ने 05, तृतीय अपर प्रधान न्यायाधीश विनीता विमल ने 06 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें