1700 किमी. साइकिल चलाकर छपिया पहुंचा दल
दल स्वामीनारायण मंदिर छपिया में भगवान घनश्याम महाराज की जन्मभूमि का दर्शन करने पंहुचा। यात्रा की अगुवाई कर रहे भक्त घनश्याम ने बताया कि गुजरात से विभिन्न स्थानों की यात्रा कर मथुरा एवं अयोध्या धाम यात्रा के उपरांत 16 दिन की यात्रा कर वह लोग छपिया पहुंचे है। यहां जन्मभूमि का दर्शन किया गया। यह दल रात्रि विश्राम कर सुबह पुन गुजरात निकल जाएंगे। इस अव
गोंडा : गुजरात के बोटाड जिले के ग्राम गड़हा से तीस सदस्यीय तीर्थ यात्रियों का एक दल 1700 किलोमीटर की दूरी तय करके स्वामीनारायण मंदिर छपिया में भगवान घनश्याम की जन्मभूमि का दर्शन करने पंहुचा।
यात्रा की अगुवाई कर रहे घनश्याम ने बताया कि गुजरात से विभिन्न स्थानों की यात्रा कर मथुरा एवं अयोध्या धाम की यात्रा के उपरांत 16 दिन की यात्रा कर वह लोग छपिया पहुंचे हैं। यहां जन्मभूमि का दर्शन किया गया। यह दल रात्रि विश्राम कर सुबह पुन: गुजरात निकल जाएंगे। इस अवसर पर साइकिल यात्रा में तड़सी भाई, सुरेश भाई, रमेश भाई, प्रदीप भाई, नारायण भाई, ईश्वर भाई, अरविद भाई सहित 30 श्रद्धालु शामिल रहे। स्वामी नारायण छपिया में पहुंचने पर मंदिर के महंत हरि स्वरूपानंद स्वामी ने भक्तजनों का माला पहनाकर स्वागत किया।