अज्ञात कारणों से लगी आग, 14 आशियाने राख
र बरपा और अचानक सरपंच का छप्पर धू-धूकर जलने लगा। खेतों में काम कर रहे लोग जब तक दौड़ते आप की लपटें चारों ओर फैल चुकी थी। प्रशासन को सूचना दी गई और लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक
गोंडा : क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में लगी आग में 14 लोगों की गृहस्थी जलकर खाक हो गई और दो मवेशी झुलस गए। जिससे पीड़ित खुले में रहने को विवश हैं।
इस्माइलपुर गांव के अपराहन पुरवा में अचानक सरपंच का छप्पर धू-धूकर जलने लगा। खेतों में काम कर रहे लोग जब तक दौड़ते आप की लपटें चारों ओर फैल चुकी थी। प्रशासन को सूचना दी गई और लोग आग बुझाने में जुट गए। दमकल पहुंचने पर आग पर काबू पाया जा सका लेकिन तब तक बाबू यादव, सुमिरन, सरपंच, राम अचल, देव बक्स, गुल्ले, राम अवतार सहित 10 लोगों की गृहस्थी जलकर राख हो गई। सरपंच की गाय और बछड़ा झुलस गया। यहां करीब पांच लाख से अधिक का नुकसान बताया जा रहा है। लेखपाल राम शंकर ओझा ने रिपोर्ट तहसील प्रशासन को सौंप दी है।
दूसरी तरफ ऐली परसोली में अज्ञात कारणों से लगी आग में रामतेज यादव की पूरी गृहस्थी जलकर राख हो गई। लेखपाल अंकित कुमार ने बताया कि रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेज दी गई है। ग्राम सभा बरौली के मजरे लाला पुरवा में अज्ञात कारणों से लगी आग से मकबूल, भुलाई व मुन्ना का फूस का आशियाना जलकर राख हो गया। लेखपाल ने मौका मुआयना कर रिपोर्ट भेजी है। तहसीलदार तरबगंज बृज मोहन यादव ने बताया कि जल्द ही सहायता पहुंचाई जाएगी।