Move to Jagran APP

खेलो इंडिया में पहलवान अरविन्द को मिला स्वर्ण पदक

मरदह (गाजीपुर) सरायमुबारक गांव निवासी पहलवान अरविन्द यादव ने 27 फरवरी से पहली मार्च 2020 तक भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में 67 किग्रा रोमन ग्रीको कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त जनपद का नाम रौशन किया है।

By JagranEdited By: Published: Tue, 03 Mar 2020 07:40 PM (IST)Updated: Tue, 03 Mar 2020 07:40 PM (IST)
खेलो इंडिया में पहलवान अरविन्द को मिला स्वर्ण पदक
खेलो इंडिया में पहलवान अरविन्द को मिला स्वर्ण पदक

जासं, मरदह (गाजीपुर) : सरायमुबारक गांव निवासी पहलवान अरविन्द यादव ने  27 फरवरी से पहली मार्च 2020 तक भुवनेश्वर में आयोजित राष्ट्रीय स्तर पर खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी में 67 किग्रा रोमन ग्रीको कुश्ती में स्वर्ण पदक प्राप्त जनपद का नाम रौशन किया है। इससे पूर्व हिसार हरियाणा में वर्ष 2019 में आयोजित कुश्ती प्रतियोगिता में अरविन्द यादव ने स्वर्ण पदक प्राप्त किया था। उत्तर प्रदेश केशरी पहलवान जनार्दन यादव के भतीजे अरविन्द यादव के इस सफलता से गांव में हर्ष व्याप्त है।  सरायमुबारक गांव निवासी प्रशिक्षक कमलेश यादव, चन्द्रमा यादव, अजय तिवारी, हीरा यादव, रामनरायण यादव, शैलेश यादव आदि ने प्रतिभावान पहलवान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

loksabha election banner

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.