Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता गाजीपुर भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी।

By JagranEdited By: Published: Sun, 27 Dec 2020 09:35 PM (IST)Updated: Sun, 27 Dec 2020 09:35 PM (IST)
कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात
कार्यकर्ताओं ने सुनी पीएम के मन की बात

जागरण संवाददाता, गाजीपुर : भाजपा कार्यकर्ताओं व जनता ने रविवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात क ा लाइव प्रसारण देखा। एलईडी के माध्यम से सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रसारण की व्यवस्था की गई थी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने सबसे ज्यादा बात किसानों के बारे में की।

loksabha election banner

भाजयुमो के अध्यक्ष सुमित तिवारी के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वर्ष 2020 के अंतिम मन की बात कार्यक्रम को पूरे जनपद में आयोजित किया गया। टैक्सी स्टैंड स्थित भाजपा कार्यालय पर जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, क्षेत्रीय मंत्री सरोज कुशवाहा एवं पूर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने पीएम के मन की बात को सुना। पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, सुनील गुप्ता, जयसूर्या भट्ट, रासबिहारी राय, शशिकांत शर्मा, नगर अध्यक्ष नीरज कुमार मानू, अजय राय, हर्षित सिंह, सोमेश राय, रेनू गुप्ता आदि थे।

सैदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनने का कार्यक्रम वार्ड 14 स्थित भाजयुमो के जिला मंत्री सौम्य प्रकाश बरनवाल के आवास पर हुआ। मन की बात सुन रहे कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती पर भी चर्चा की। कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी देश हित में तमाम कार्य कर रहे हैं। किसान हित में बनाए गए कानून के विरोध में कुछ लोग किसानों को गुमराह कर रहे हैं। युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष विवेक पांडेय, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष पूनम मौर्या, मंडल महामंत्री सुधीर पाटिल, सभासद संतोष सोनकर, बूथ अध्यक्ष राजकमल आ•ाद, अनिल सोनी, अनिल श्रीवास्तव आदि थे।

जखनियां : भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने जगह-जगह चौपाल लगाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मन की बात सुनी। जखनियां मंडल प्रथम के जखनियां ग्राम सभा में पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक गुप्ता के यहां मन की बात चौपाल कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इसमें भाजयुमो काशी क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष राजेश राजभर, भाजपा मंडल अध्यक्ष उमाशंकर यादव, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, महामंत्री धर्मवीर राजभर, आईटी सेल के प्रशांत सिंह, अशोक गुप्ता, दयाशंकर सिंह, शोभनाथ पांडेय, पंकज सिन्हा व अरविद राम आदि थे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.