Move to Jagran APP

कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं : मनोज सिन्हा

फोटो..36सी। जासं सैदपुर (गाजीपुर) रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर में लड़ाई गठबंधन प्रत्याशी व भाजपा प्रत्याशी के बीच है। अपराध व भ्रष्टाचार के धन से राजनीति करने वालों को भाजपा कार्यकर्ता टिकने नहीं देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी कार्यकर्ता की तरफ कोई उंगली उठाएगा तो वह उंगली चार घंटे में तोड़ दी जाएगी। भाजपा कार्यकर्ता को आंख दिखाने की हिम्मत कोई कर नहीं सकता है।

By JagranEdited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 06:17 PM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 06:20 PM (IST)
कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं : मनोज सिन्हा
कार्यकर्ताओं को किसी से डरने की आवश्यकता नहीं : मनोज सिन्हा

जासं, सैदपुर (गाजीपुर): रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर में लड़ाई गठबंधन प्रत्याशी व भाजपा प्रत्याशी के बीच है। अपराध व भ्रष्टाचार के धन से राजनीति करने वालों को भाजपा कार्यकर्ता टिकने नहीं देंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं को किसी से भी डरने की आवश्यकता नहीं है। किसी भी कार्यकर्ता की तरफ कोई उंगली उठाएगा तो वह उंगली चार घंटे में तोड़ दी जाएगी।

loksabha election banner

रेल राज्य मंत्री भाजपा किसान मोर्चा की ओर से सैदपुर नगर के टाउन नेशनल इंटर कालेज में गुरुवार को आयोजित विजय संकल्प किसान सम्मेलन में बोल रहे थे। कहा कि पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता किसी भी प्रकार की नकारात्मक व हल्की बातें न करें। पार्टी द्वारा किए गए कार्यों की जानकारी रखें और आम जनता के बीच में उनको बताएं। कहा कि अनौनी में लाइजस्टिक पार्क का निर्माण शुरू हो गया होता लेकिन जहां शिलान्यास हुआ था वह जमीन गड्ढे की निकली। कंपनी ने दूसरी जमीन खोज ली है सैदपुर विधानसभा क्षेत्र यह बनेगा। नगर विकास राज्यमंत्री गिरीशचंद्र यादव ने कहा कि 2019 के चुनाव पर दुनिया की निगाह लगी है कि हिदुस्तान में इस बार क्या होगा। एक तरफ हमारे विरोधी देश पाकिस्तान व चीन षणयंत्र कर रहे हैं कि नरेंद्र मोदी दोबारा सत्ता में नहीं आएं। भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष राजा वर्मा ने कहा कि मायावती व राहुल गांधी सैनिकों की वीरता पर अंगुली उठा रहे हैं। सबूत मांग रहे हैं। मैं तो कहता हूं मोदी जी अगली बार एयर स्ट्राइक हो तो उंगली उठाने वालों को उसी बम के साथ बांधकर गिरा दें ताकि आने वाली इनकी पीढि़यां कभी सैनिकों की वीरता पर उंगली न उठा सकें। इस मौके पर किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री डा. विजय यादव, विधान परिषद सदस्य द्वय विशाल उर्फ चंचल सिंह व केदारनाथ सिंह, जमानियां विधायक सुनीता सिंह, सदर विधायक संगीता बलवंत, जिलाध्यक्ष भानूप्रताप सिंह, एमएलसी प्रतिनिधि पप्पू सिंह, किसान मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष नीतेश पांडेय, प्रभुनाथ चौहान, रामनरेश कुशवाहा, पूर्व विधायक अमेरिका प्रधान आदि मौजूद थे। अध्यक्षता रामजन्म कुशवाहा, संचालन किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष हरेंद्र यादव व आभार कार्यक्रम संयोजक देवब्रत चौबे ने आभार प्रकट किया।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.