प्रसव के दौरान महिला की मौत, मुकदमा दर्ज
???? ??????? ??? ??????? ?? ???? ????? ??????? ???? ??? ????? ??? ?? ??????? ???? ??????? ??? ?????? ????? ????? (26) ?? ????? ?? ????? ??? ?? ??? ???????? ??????? ?? ?????? ???? ?? ????? ????? ?? ?????? ????? ?? ?? ?? ??????????? ?? ??? ????? ?? ??? ???? ?? ??????? ????????? ????? ?? ?????????? ?? ???
जासं, गाजीपुर : शहर कोतवाली के अंधऊ स्थित नागतारा गांव में फर्जी रूप से संचालित निजी अस्पताल में पहुंची खुशबू वर्मा (26) की प्रसव के दौरान मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने हंगामा शुरू कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ घटना की जानकारी स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को दी। एसीएमओ डा. पीके कुशवाहा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने अस्पताल को सील करने के साथ संचालक डा. रवि व आशा कार्यकर्ता के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया। एसीएमओ ने बताया कि ग्रामीणों से मिली जानकारी के मुताबिक फर्जी तरीके से दो माह पहले अस्पताल संचालक ने खोला था। आलम पट्टी चौराहा निवासी मृतका के पति पुष्कर वर्मा ने बताया कि पत्नी खुशबू वर्मा को प्रसव पीड़ा होने पर क्षेत्र की आशा कार्यकर्ता शारदा देवी महिला अस्पताल ले जाने के बजाय यहां लेकर आई थी।