पति की पिटाई से महिला सफाई कर्मी की हालत गंभीर
जागरण संवाददाता मरदह (गाजीपुर) थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में शुक्रवार को परिवारिक
By JagranEdited By: Published: Fri, 23 Oct 2020 07:45 PM (IST)Updated: Fri, 23 Oct 2020 07:45 PM (IST)
जागरण संवाददाता, मरदह (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के पृथ्वीपुर गांव में शुक्रवार को परिवारिक विवाद को लेकर पति सहित उसके परिवार के सदस्यों ने सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत ऊषा देवी (45) को लाठी-डंडों से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। ऊषा देवी को उपचार के लिए स्थानीय पीएचसी ले जाया गया। जहां से हालत गंभीर होने पर उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। ऊषा देवी के तहरीर पर उसके पति मोती राम, देवर सूरज राम सहित दो भतीजो सत्येंद्र, उपेंद्र के खिलाफ मरदह पुलिस ने मारपीट का मुकदमा पंजीकृत किया है। ऊषा मरदह ब्लाक के दुर्खुशी गांव में सफाई कर्मचारी के रूप में तैनात है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें