महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप
थाना क्षेत्र के चाड़ी गांव की एक महिला ने शनिवार को तीन लोगों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
By JagranEdited By: Published: Sat, 24 Nov 2018 08:57 PM (IST)Updated: Sat, 24 Nov 2018 08:57 PM (IST)
जासं, सैदपुर (गाजीपुर) : थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने शनिवार को तीन लोगों पर मारपीट व छेड़खानी का आरोप लगाते पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि गांव में आयोजित चौपाल के दौरान गांव के ही कुछ लोगों ने उसके आठ वर्षीय बालक पर मोबाइल चोरी का आरोप लगाया। तलाशी लेने के बाद भी जब घर से मोबाइल नहीं मिली तो दूसरे दिन तीन लोग घर पहुंचे और मोबाइल चोरी का आरोप लगाते हुए छेड़खानी करने के साथ मारपीट करने लगे। इधर पुलिस छेड़खानी से इंकार करने के साथ मारपीट का मामला बता रही है।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें