बदलने लगा मौसम, बरतें सावधानी
सुबह और शाम के समय सर्दी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। दोपहर में थोड़ी गर्मी है जो लोगों के लिए कुछ हद तक परेशानी का कारण बन रही है।
जागरण संवाददाता, बारा (गाजीपुर) : सुबह और शाम के समय सर्दी का स्तर बढ़ना शुरू हो गया है। दोपहर में थोड़ी गर्मी है जो लोगों के लिए कुछ हद तक परेशानी का कारण बन रही है। बदलते इस मौसम में लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। मौसमी बीमारियों ने लोगों को जकड़ना शुरू कर दिया है। सर्दी का असर अब लोग महसूस कर रहे हैं। सुबह के समय हल्का सा कोहरा छाया रह रहा है। लोगों ने बढ़ते सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़े निकाल लिए हैं। दोपहर में गर्मी होने के कारण लोगों को सावधानियां बरतने की जरूरत है। बच्चों के लिए ये मौसम सबसे खतरनाक है। बच्चों के लिए अभिभावकों को एहतियात बरतने की जरूरत है। बच्चों को गर्म पानी से स्नान कराने की आदत डालनी चाहिए। ठंडी चीजों से परहेज कर देना चाहिए। भदौरा सीएचसी के अधीक्षक डा. रवि रंजन ने बताया कि मौसम बदल रहा है ऐसे में सावधान रहें। बच्चों से लेकर बड़ों तक वायरस की चपेट में आ सकते हैं। ठंडी चीजों से परहेज करने की सबसे ज्यादा जरूरत है। बीमार होने पर नजदीक के स्वास्थ्य केंद्रों पर उपचार के बाद दवा लें।